फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो तीन खिलाड़ी जो विश्वकप में ले सकते हैं शिखर धवन की जगह, एक तो है अंग्रेजों का दुश्मन

Tue, 11 Jun 2019 10:47 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिखर धवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2019 में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में 117 रन की पारी खेलने वाले शिखर धवन अंगूठे में चोट के चलते तीन हफ्ते के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। धवन के बाहर होते ही कई सवाल उठ रहे हैं। विराट की सबसे बड़ी चिंता यही है कि अब टीम में ओपनिंग कौन करेगा? अगर केएल राहुल सलामी बल्लेबाजी का मोर्चा संभालते हैं तो फिर चौथे नंबर पर कौन खेलेगा?

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट की माने तो धवन अब तीन हफ्ते तक कोई मैच नहीं खेल सकेंगे। इसका मतलब 13 जून को न्यूजीलैंड और 16 जून को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े मैचों में धवन टीम से बाहर रहेंगें। ऐसे में फिलहाल दो नाम सबसे आगे चल रहे हैं। इसमें ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर का नाम प्रमुख है।

ऋषभ पंत

rishabh pant
जानकारों का मानना है कि शिखर की गैरमौजूदगी में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में जगह मिल सकती है। इस स्थिति में केएल राहुल रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करेंगे। वहीं पंत शायद नंबर चार पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। बता दें कि पंत को वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली थी। हालांकि बाद में ऋषभ पंत समेत अंबाती रायुडू को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया था।

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर
पंत के अलावा खबरें यह भी हैं कि शिखर की जगह लेने के लिए टीम ने दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का नाम आगे बढ़ाया है। अय्यर ने इस बार न सिर्फ अपनी बेहतर रणनीतियों का प्रदर्शन किया है, बल्कि बल्ले के साथ भी कई अद्भुत पारियों को अंजाम दिया है। आईपीएल की अगर बात करें तो अय्यर की कप्तानी ने इस दिल्ली कैपिटल्स पहली बार प्लेऑफ तक पहुंची थी।

अंबाती रायुडू

अंबाती रायुडू
आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलने वाले जांबाज बल्लेबाज रायुडू पर भी चयनकर्ताओं की निगाहें हैं। हालांकि रायुडू आईपीएल में कुछ प्रदर्शन नहीं कर पाए थे, लेकिन अपने अनुभव से मध्यक्रम को मजबूती जरूर दे सकते हैं। अंबाती रायुडू को बीसीसीआई ने रिजर्व खिलाड़ी के रूप में रखा है।
विज्ञापन

कैसे लगी चोट?

रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : पीटीआई
रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की जीत के नायक रहे धवन तेज गेंदबाज नाथन कोल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद पर चोटिल हो गए थे, लेकिन दर्द की परवाह न करते हुए उन्होंने शानदार शतक ठोकते हुए 109 गेंदों में 117 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें