फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के लिए खास स्किल पर काम कर रहे हैं रिषभ पंत, शास्त्री ने दी है यह सलाह

Sat, 31 Mar 2018 09:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रिषभ पंत - फोटो : file
विज्ञापन

विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत हाल ही में खत्म हुई निदाहास टी20 ट्रॉफी में अपने बल्ले से कोई कमाल नहीं कर पाए लेकिन अब वह हेड कोच रवि शास्त्री की सलाह पर आईपीएल शुरू होने से पहले एक खास स्किल पर ध्यान दे रहे हैं। 

विज्ञापन


पंत श्रीलंका में खेले गए दो मैचों में 23 और 7 रन ही बना पाने में कामयाब रहे थे। लेकिन इससे ठीक पहले वह रणजी ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगा चुके थे और उनसे बड़े रनों की उम्मीद थी लेकिन वह ऐसा कर पाने में कामयाब नहीं रहे। 
 
शुक्रवार को पंत ने कहा मैं अपने कोच तारक सिंह के साथ मिलकर अपनी फिटनेस और स्किल पर मेहनत कर रहा हूं। इसके अलावा मेरी हेड कोच रवि शास्त्री से भी बात हुई है और उन्होंने मुझे खास स्किल पर काम करने को कहा है, जिस पर मैं काम रहा हूं। 
विज्ञापन


पंत ने कहा कि जब भी मैं आईपीएल खेलता हूं तो एक ही मकसद रहता है इस टूर्नामेंट को जीतना और यह मानसिकता टीम के नए कप्तान गौतम गंभीर का भी है। यह नहीं हमारे नए कोच रिकी पोंटिंग का भी यह माइंडसेट है। पोंटिंग सर के टीम में आने से एक पॉजिटिविटी आई है, जो टीम के लिए बेहतर संकेत हैं। इन सब के बीच मैं मानता हूं कि इस बार जरूर चीजें बदलेंगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें