फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Pant Tweet: सड़क हादसे के बाद ऋषभ पंत का पहला ट्वीट, लिखा- वापसी का सफर शुरू, चुनौतियों के लिए तैयार

Mon, 16 Jan 2023 08:28 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऋषभ पंत ने बताया कि उनकी सर्जरी सफल रही है और वापसी का सफर शुरू हो गया है। उन्होंने सड़क हादसे के बाद मदद के लिए बीसीसीआई और जय शाह का भी शुक्रिया अदा किया। 
 
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सड़क हादसे के बाद पहली बार कोई ट्वीट किया है। पंत ने बताया है कि उनके पैर की सर्जरी सफल रही है और अब उनकी वापसी का सफऱ शुरू हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने हादसे के मदद के लिए बीसीसीआई, बीसीसीआई सचिव जय शाह और सरकार का शुक्रिया अदा किया है। ऋषभ पंत 30 दिसंबर के दिन अपने घर लौटते समय रूढ़की के पास सड़क हादसे का शिकार हुए थे। उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद काफी दूर तक घिसटती रही थी। इसके बाद कार में आग लग गई थी। हालांकि, पंत सही समय पर कार से बाहर आ गए और उनकी जान बच गई। अब पंत ने ट्वीट कर अपनी हालत के बारे में बताया है और मदद करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन


हादसे के बाद पंत की जान बचाने वाले और उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले रजत कुमार और निशु कुमार के लिए पंत ने अलग ट्वीट कर दोनों का आभार जताया। पंत ने लिखा "मैं व्यक्तिगत रूप से सभी का शुक्रिया अदा नहीं कर सकता, लेकिन मुझे इन दो नायकों का शुक्रिया अदा करना चाहिए जिन्होंने हादसे के दौरान मेरी मदद की और सुनिश्चित किया कि मैं सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचूं। रजत कुमार और निशु कुमार, धन्यवाद। मैं हमेशा आपका आभारी और ऋणी रहूंगा।"



ऋषभ पंत ने लिखा "मैं सभी समर्थन और शुभकामनाओं के लिए विनम्र और आभारी हूं। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सर्जरी सफल रही। रिकवरी का सफर शुरू हो गया है और मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं। अविश्वसनीय समर्थन के लिए बीसीसीआई, जय शाह और सरकारी अधिकारियों का धन्यवाद।"
विज्ञापन

 

ऋषभ पंत ने इसके बाद लिखा "मैं अपने सभी प्रशंसकों, टीम के साथियों, डॉक्टरों और फिजियो का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। आपके शब्दों और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद। आप सभी को मैदान पर देखने के लिए उत्सुक हूं।"
 


घर लौटते समय हादसे का शिकार हुए थे पंत
भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर को सड़क हादसे का शिकार हुए थे। वह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद दुबई गए थे और वहां से आने के बाद अपने घर लौट रहे थे। पंत अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। वह दिल्ली से अपनी निजी कार से रुड़की जा रहे थे और खुद ड्राइव कर रहे थे। 25 साल के इस बल्लेबाज ने जुझारूपन दिखाते हुए खुद कार का शीशा तोड़ा और कार से बाहर निकलने में कामयाब रहे। इसके बाद कार में आग लग गई।

एक बस के ड्राइवर और कंडक्टर की मदद से पंत को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनका शुरुआती इलाज हुआ और उनकी हालत खतरे से बाहर आने के बाद पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी हुई और कई स्कैन हुए। पंत की पीठ पर खरोंच आई थी। उनके चेहरे पर चोट लगने की वजह से टांके लगाए गए और पैर में भी फ्रैक्चर था। पैर के फ्रैक्चर की सर्जरी के लिए उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब पंत ने बताया है कि उनकी सर्जरी सफल रही है और क्रिकेट के मैदान में उनकी वापसी का सफर शुरू हो गया है। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नहीं खेलेंगे, आईपीएल खेलने पर भी संशय
ऋषभ पंत चोटिल होने से पहले ही भारत की वनडे और टी20 टीम से बाहर हो गए थे, लेकिन टेस्ट टीम में उनकी जगह पक्की थी। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पंत का खेलना तय था, लेकिन वह चोटिल होने की वजह से इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। अगर ऋषभ पंत एक महीने में मैच खेलने के लिए फिट हो जाते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट मैच में खेल सकते हैं। हालांकि, इसकी संभावना बेहद कम है। बीसीसीआई चाहेगा कि पंत पूरी तरह फिट होकर ही मैदान में लौटें, क्योंकि भारत को इसी साल वनडे विश्व कप भी खेलना है। ऐसे में पंत आईपीएल में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आईपीएल तक पंत के फिट होने की संभावना न के बराबर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें