फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Rankings: टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष-10 में पहुंचे पंत, कोहली आठ पायदान गिरकर इस स्थान पर पहुंचे

Wed, 06 Nov 2024 03:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

बुधवार को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में पंत की पांच स्थान का फायदा हुआ और वह छठे पायदान पर पहुंच गए। पंत ने तीसरे टेस्ट में शानदार अर्धशतक लगाया था, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके थे। 
विज्ञापन
ऋषभ पंत और विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल को हाल ही में खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। दोनों टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं। बुधवार को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में पंत की पांच स्थान का फायदा हुआ और वह छठे पायदान पर पहुंच गए। पंत ने तीसरे टेस्ट में शानदार अर्धशतक लगाया था, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके थे। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में खराब प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली आठ स्थान गिरकर शीर्ष-20 से बाहर हो चुके हैं।
विज्ञापन

पंत छठे स्थान पर पहुंचे

पंत की रैंकिंग में पांच स्थान का सुधार हुआ और करियर बेस्ट पांचवीं रैंकिंग तक पहुंचने के बेहद करीब हैं। पंत जुलाई 2022 में पांचवें पायदान पर पहुंचे थे। वहीं, डेरिल मिचेल आठ स्थान के सुधार के साथ टेस्ट बल्लेबाजों में सातवें स्थान पर पहुंच गए। शीर्ष 10 में पंत के अलावा भारत के यशस्वी जायसवाल हैं, जो चौथे स्थान पर बरकरार हैं। वहीं, शीर्ष 10 में मिचेल के अलावा न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन हैं, जो दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। पहले स्थान पर इंग्लैंड के जो रूट हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक हैं। पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं। भारत के शुभमन गिल को भी चार स्थान का फायदा हुआ और वह 16वें पायदान पर पहुंच गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में गिल ने 90 रन बनाए थे। 

कोहली और रोहित की रैंकिंग में नुकसान

भारत-न्यूजीलैंड सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने वाले विल यंग ने 29 स्थान की छलांग के साथ 44वें पायदान पर पहुंच गए। मौजूदा समय के फैव-फोर में सिर्फ विराट कोहली ही हैं जो शीर्ष 10 क्या शीर्ष 20 से बाहर हैं। रूट, विलियम्सन और स्मिथ शीर्ष पांच बल्लेबाजों में हैं। कोहली ने तीन टेस्ट मैचों में सिर्फ 93 रन बनाए थे और इसका नुकसान हुआ है। वह टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में आठ स्थान गिरकर 22वें पायदान पर पहुंच गए। कोहली के अलावा रोहित शर्मा भी बल्ले से फेल रहे थे और इसकी वजह से टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने क्लीन स्वीप किया था। रोहित को भी दो स्थान का नुकसान हुआ और वह 26वें रैंक पर पहुंच गए।

गेंदबाजों में जडेजा और सुंदर को फायदा

गेंदबाजों में रवींद्र जडेजा को तीसरे टेस्ट में दोनों पारियों में पांच-पांच विकेट लेने का फायदा हुआ है। वह दो पायदान चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। वॉशिंगटन सुंदर भी सात पायदान चढ़कर टेस्ट गेंदबाजों में 46वें स्थान पर पहुंच गए। न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाजों को भी फायदा हुआ है। एजाज पटेल 12 पायदान चढ़कर 22वें, जबकि ईश सोढ़ी तीन पायदान चढ़कर 70वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज चार पायदान की छलांग लगाकर 19वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हाल में खेली गई सीरीज में 13 विकेट लिए थे और अपनी टीम को सीरीज जीतने में मदद की थी।
विज्ञापन

वनडे रैंकिंग में भी इन खिलाड़ियों को फायदा

ताजा वनडे रैंकिंग में भी हेरफेर देखने को मिला है। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 17वें वनडे शतक के बाद वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांच पायदान के फायदे से 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन 32 स्थान ऊपर चढ़कर 58वें स्थान पर पहुंच गए। तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और मिचेल स्टार्क ने वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में अच्छी छलांग लगाई है। शाहीन तीन पायदान ऊपर चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि स्टार्क चार पायदान चढकर 14वें स्थान पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें