फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: पहले वनडे में विकेटकीपर नहीं, बतौर बल्लेबाज खेल सकते हैं पंत, कप्तान केएल राहुल ने दिए संकेत

Sat, 29 Nov 2025 03:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

राहुल ने ऋतुराज गायकवाड़ की भी तारीफ की, जो लगभग दो साल बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। ऋतुराज भारतीय बल्लेबाजी क्रम में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग स्लॉट के दावेदार हैं।
विज्ञापन
केएल राहुल और ऋषभ पंत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रांची में होने वाले पहले वनडे से पहले भारतीय कप्तान केएल राहुल ने साफ कर दिया है कि ऋषभ पंत सिर्फ विकेटकीपर के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर भी टीम में खेलने की क्षमता रखते हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 30 नवंबर को दोपहर डेढ़ बजे से जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। पंत की उपलब्धता को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है क्योंकि उन्होंने अगस्त 2024 में श्रीलंका दौरे के बाद से 50 ओवर क्रिकेट नहीं खेला है।

विज्ञापन

राहुल ने कहा- सब विकल्प खुले

राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पंत जब फिट होते हैं, तो वह टीम के लिए बेहद मूल्यवान खिलाड़ी बन जाते हैं। उन्होंने कहा, 'ऋषभ चोट की वजह से बाहर रहे थे, लेकिन वह लंबे समय से टीम के साथ हैं और सभी जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं। टीम में जगह बनाने के लिए कभी-कभी खिलाड़ियों को अपने मौके का इंतजार करना पड़ता है।' उन्होंने कहा, 'अगर पंत अंतिम XI में होंगे, तो विकेटकीपिंग वह ही करेंगे। ऐसे में मैं फील्डिंग करूंगा। लेकिन वह सिर्फ कीपर नहीं, बल्कि एक बेहतरीन बल्लेबाज भी हैं।'

ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी पर राहुल

राहुल ने ऋतुराज गायकवाड़ की भी तारीफ की, जो लगभग दो साल बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। ऋतुराज भारतीय बल्लेबाजी क्रम में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग स्लॉट के दावेदार हैं। दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ हाल ही में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था जहां उन्होंने 117 रन, नाबाद 68 रन और 25 रन बनाए थे। राहुल ने कहा, 'ऋतु क्लास प्लेयर हैं। जितने भी मौके मिले, उन्होंने खुद को साबित किया है। दुर्भाग्य से भारत का टॉप-ऑर्डर काफी मजबूत और सेट है, इसलिए कई खिलाड़ी बाहर रह जाते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'अब जब चोटों की वजह से मौका मिला है, हम उम्मीद करते हैं कि वह इसका फायदा उठाएंगे। उनकी स्किल को लेकर कभी कोई सवाल नहीं रहा, बस सही मौके की जरूरत थी।'

विज्ञापन

टेस्ट सीरीज की हार के बाद वनडे में बदलेगी किस्मत?

भारत हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 0-2 से हार चुका है और अब टीम वनडे में वापसी करने की कोशिश करेगी। राहुल का कहना है कि टीम अब नए सिरे से शुरुआत करना चाहती है और खिलाड़ियों के पास अपनी क्षमता दिखाने का बड़ा मौका है।

भारत: केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्क्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डिकॉक, मार्को यानसेन, टोनी डी जॉर्जी , रुबिन हरमन, ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्जके, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, रेयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें