फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jay Shah: महिला क्रिकेट में योगदान के लिए आईसीसी अध्यक्ष जय शाह सम्मानित, मिला 'उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार'

Sat, 29 Nov 2025 02:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह को एक कार्यक्रम में भारतीय महिला क्रिकेट में योगदान के लिए उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर-जय शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह को एक कार्यक्रम में भारतीय महिला क्रिकेट में योगदान के लिए उत्कृष्ट उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शाह ने शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में अपना पुरस्कार भारतीय महिला क्रिकेट और हाल ही में आईसीसी महिला वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम को समर्पित किया।
विज्ञापन


शाह ने कहा, 'हरमन (हरमनप्रीत कौर) यहां हैं। झूलन (गोस्वामी) दी और मिताली (राज) भी यहां हैं और मैं यह पुरस्कार आप सभी को समर्पित करना चाहता हूं।' शाह आईसीसी अध्यक्ष बनने से पहले दिसंबर 2024 तक भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव भी रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुरुष और महिला क्रिकेटरों के बीच वेतन समानता लागू करने और महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) शुरू करने सहित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें