10 पारियों में सिर्फ तीन बार 20 से ज्यादा का स्कोर बनाया
पंत ने पिछली 10 पारियों में सिर्फ तीन बार 20 से ज्यादा का स्कोर बनाया है और सिर्फ तीन बार ही नाबाद लौटे हैं। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले पंत कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद सिर्फ एक बार ही 20 से ज्यादा का स्कोर बना पाए हैं। पहले मैच में उन्होंने 29 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पंत लगातार ऑफ स्टंप के बाहर वाइड गेंद पर आउट हो रहे हैं। स्पिन गेंदबाजों से लेकर तेज गेंदबाजों ने भी पंत को वाइड गेंद पर आउट किया है।
क्या है दिग्गजों की राय?
सुनील गावस्कर और आरपी सिंह जैसे दिग्गज भी पंत के खिलाफ बयान दे चुके हैं। आरपी सिंह ने कहा है कि पंत टेस्ट में बहुत ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन टी20 में ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह क्या है?
सुनील गावस्कर ने कहा है कि पंत का लगातार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट होना अच्छी बात नहीं है। वो कुछ सीख नहीं रहे हैं। गेंदबाज लगातार उन्हें ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाल रहे हैं और वो इस जाल में फंस रहे हैं, उन्हें इन गेंदों पर हवाई शॉट खेलने से बचना होगा। वो इस साल दस पारियों में इसी तरीके से आउट हो चुके हैं, अगर वो गेंद से छोड़खानी नहीं करते तो कई गेंदें वाइड होती। भारत के कप्तान का एक ही तरीके से आउट होना अच्छी बात नहीं है।
वसीम जाफर तो साफ कर चुके हैं कि टी20 टीम में पंत की जगह पक्की नहीं है। केएल राहुल के वापस आने पर उनसे विकेटकीपिंग कराई जा सकती है। इसके अलावा दिनेश कार्तिक भी टीम में हैं, जो शानदार विकेटकीपर हैं।