फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Pant: इंग्लैंड सीरीज के बाद मस्ती करते दिखे ऋषभ पंत, नए अवतार से जीता फैंस का दिल; देखें मजेदार वीडियो

Wed, 13 Aug 2025 08:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर साझा किए वीडियो में पंत एक कुक के रूप में नजर आ रहे हैं और इतालवी लहजे में बात करते दिख रहे हैं। इस दौरान पंत को कहते सुना जा सकता है, 'मैं बिल्कुल शेफ लग रहा हूं।'
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : Rishabh Pant-x (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों छुट्टियां मना रहे हैं और अपनी कुकिंग स्किल्स को निखार रहे हैं। बुधवार को दिग्गज खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह पिज्जा बनाते दिखे। बता दें कि, 27 वर्षीय बल्लेबाज इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे। उनके पैर में चोट आई थी, स्कैन के बाद उनके अंगुठे में फ्रैक्चर का पता चला।
विज्ञापन

पंत बने शेफ
सोशल मीडिया पर साझा किए वीडियो में पंत एक कुक के रूप में नजर आ रहे हैं और इतालवी लहजे में बात करते दिख रहे हैं। इस दौरान पंत को कहते सुना जा सकता है, 'मैं बिल्कुल शेफ लग रहा हूं। आज मैं तुम्हें पिज्जा बनाना सिखाऊंगा। मेरा साथ दो। मुझे लगता है मैं शाकाहारी पिज्जा बनाऊंगा। मुझे लगता है अगर मैं और पिज्जा बनाऊंगा तो काम चल जाएगा। यहां बहुत गर्मी है, दोस्तों। इस समय टूटे पैर के साथ मैं बस यही कर सकता हूं, पिज्जा बनाना। मेरी मां सोच रही होंगी कि मैंने घर पर कभी कुछ नहीं बनाया, लेकिन मैं यहां पिज्जा बना रहा हूं।'
 
विज्ञापन

पंत के अंगूठे में हुआ फ्रैक्चर
चौथे टेस्ट के पहले दिन क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलते समय ऋषभ पंत के पैर के अंगूठे में चोट लगी और फ्रैक्चर हो गया। उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और अस्पताल में स्कैन के बाद चोट की पुष्टि हुई। इसके बावजूद पंत ने अगले दिन 37 रन से अपनी पारी दोबारा शुरू की और दर्द झेलते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। निचले क्रम में खेलते हुए उन्होंने टीम के लिए अहम रन जोड़े। इस सीरीज में उन्होंने चार मैचों में 68.42 की औसत से 479 रन बनाए, जिसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे। चोट के कारण उनके कई महीनों तक मैदान से दूर रहने की संभावना है, जिससे अक्तूबर-नवंबर में होने वाले भारत के घरेलू टेस्ट मुकाबलों में उनकी कमी महसूस होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें