फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MS Dhoni Insta Live: पंत ने कराए धोनी के दर्शन, दीवाने हुए फैंस, ऐसी थी रोहित और सूर्यकुमार की प्रतिक्रिया

Wed, 27 Jul 2022 11:37 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के साथ काफी मस्ती की। इस बीच उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को भी लाइव सेशन में जोड़ा, लेकिन धोनी ने तुरंत ही बाय करते हुए निकल गए। 
 
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन को दौरान पंत, रोहित, सूर्यकुमार और धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के खिलाड़ी मंगलवार की शाम मस्ती के मूड़ में थे। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंस्याग्राम पर एक लाइव सेशन शुरू किया और कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर खूब मस्ती की। सूर्यकुमार यादव भी उनके साथ थे। इस दौरान पंत ने धोनी को भी लाइव सेशन में जोड़ा, लेकिन धोनी ने आते ही बाय करना शुरू कर दिया और तुंरत लाइव सेशन से निकल गए। धोनी का यह अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आया। कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी धोनी की यह हरकत देख अपनी हंसी नहीं रोक पाए। 
विज्ञापन


लाइव सेशन के दौरान पंत ने धोनी से कहा "माही भाई क्या हाल है, रखो-रखो, भइया को थोड़ा लाइव पर रखो।" पंत ने जब तक इतना कहा, तब तक धोनी अपना कैमरा बंद कर चुके थे। 

विज्ञापन

रोहित ने लिए पंत के मजे
लाइव सेशन के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने युजवेन्द्र चहल के भी जमकर मजे लिए। उन्होंने पंत के साथ भी काफी मजाक किया। ये दोनों पहले भी कैमरे पर एक दूसरे के साथ कई बार मजाकिया बताचीत करते देखे गए हैं। एक बार ऋषभ पंत ने कहा था कि वो रोहित के साथ छक्के लगाने का मुकाबला करना चाहते हैं। जब रोहित को यह बात बताई गई तो उन्होंने कहा कि उसने गिनकर चार मैच खेले हैं और मेरे साथ मुकाबला करेगा। इस बार भी दोनों के बीच ऐसा ही मजाक हुआ। 

ऋषभ पंत और रोहित शर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम दिया गया है। हालांकि, टी20 सीरीज में दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वहीं, धोनी अब सिर्फ आईपीएल खेलते हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान वो दो मैचों के दौरान स्टेडियम में दिखाई दिए थे। 

धोनी की बात करें तो वो शुरुआत से ही शर्मीले स्वभाव के रहे हैं। उन्हें मैदान के बाहर कैमरे पर ज्यादा बातचीत करना पसंद नहीं है। इससे पहले एक बार हार्दिक पांड्या के लाइव सेशन के दौरान भी धोनी ने उन्हें चॉकलेट देकर आगे बढ़ा दिया था और उनसे कोई बात नहीं की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें