फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत के हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, तेज गति में थी कार, डिवाइडर से टकराकर पलटी

Fri, 30 Dec 2022 01:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

Rishabh Pant Accident Video: पंत की कार काफी तेजी से डिवाइडर से टकराई थी। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड जा गिरी। गनीमत रही कि पंत की जान बच गई और वह फिलहाल खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी कई तस्वीरें साझा की जा रही हैं। हालांकि, इसी बीच पंत के कार एक्सीडेंट की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। इस वीडियो में देखा जा सकता है की पंत की कार काफी तेजी से डिवाइडर से टकराई थी। रफ्तार इतनी तेज थी कि कार डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड जा गिरी। गनीमत रही कि पंत की जान बच गई और वह फिलहाल खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन

पंत अपनी कार से घर लौट रहे थे और कार में अकेले थे। कार में आग भी लग गई थी, लेकिन पंत को तब तक कार से निकाला जा चुका था। इसी बीच उतराखंड के डीजीपी ने बताया कि पंत को झपकी आ गई थी। इसी बीच कार कंट्रोल के बाहर हो गई और हादसे का शिकार हो गई। सोशल मीडिया पर इस दुर्घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पंत खुद गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर आए थे।
विज्ञापन

पंत का अंतरराष्ट्रीय करियर

25 साल के ऋषभ पंत ने भारत के लिए 33 टेस्ट, 30 वनडे और 66 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट में पंत के नाम 43.67 की औसत से 2271 रन, वनडे में 34.6 की औसत से 865 रन और टी20 में 126.54 के स्ट्राइक रेट से 987 रन हैं। आईपीएल में पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं। 98 आईपीएल मैचों में पंत ने 147.97 के स्ट्राइक रेट से 2838 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें