फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rinku-Priya: सगाई के बाद जमकर थिरके रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, समारोह में लगा दिग्गजों का जमावड़ा; तस्वीरें

Sun, 08 Jun 2025 08:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सगाई के बाद रिंकू सिंह और प्रिया सरोज को जमकर डांस करते देखा गया। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रिंकू और प्रिया एक साल से अधिक समय से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के पिता के जरिये हुई थी। हालांकि, धीरे-धीरे रिंकू और प्रिया की दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई।
विज्ञापन
रिंकू सिंह-प्रिया सरोज - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह नए बंधन में बंध गए हैं। रविवार को स्टार खिलाड़ी की समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद प्रिया सरोज के साथ सगाई हो गई। रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में हुई जिसमें राजीनित जगत और क्रिकेट की चर्चित हस्तियां शामिल हुईं।  प्रिया उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से लोकसभा की सदस्य हैं। इन दोनों की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी में होगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rinku Singh Engagement: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी, परिवार में खुशी की लहर; चाचा ने कही यह बात

रिंकू सिंह-प्रिया सरोज - फोटो : @RajeevRai
नामचीन हस्तियों का लगा जमावड़ा
रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी में राजनीति की चर्चित हस्तियों का जमावड़ा लगा। इनमें सपा मुखिया अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव और जया बच्चन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सभी ने इस नई जोड़ी को आशीर्वाद दिया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की सगाई में पहुंचे दिग्गज - फोटो : @RajeevRai/pti
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष भी पहुंचे
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान भुवनेश्वर कुमार और पीयूष चावला भी नजर आए। सोशल मीडिया पर रिंकू और प्रिया की रिंग सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो रही है। रिंकू ने इस दौरान आईवरी रंग का जोधपुरी कुर्ता पायजामा पहना, जबकि प्रिया ने व्हाइट और पिंक रंग का फ्लोरल लहंगा पहना। 

ये भी पढ़ें: Rinku Priya Love Story: कैसे शुरू हुई रिंकू सिंह और प्रिया की प्रेम कहानी? आज इस शहर में होगी रिंग सेरेमनी

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज - फोटो : अमर उजाला
सगाई के बाद जमकर थिरके रिंकू और प्रिया
सगाई के बाद रिंकू सिंह और प्रिया सरोज को जमकर डांस करते देखा गया। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। रिंकू और प्रिया एक साल से अधिक समय से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के पिता के जरिये हुई थी। हालांकि, धीरे-धीरे रिंकू और प्रिया की दोस्ती हुई जो प्यार में बदल गई। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने बताया था कि प्रिया की रिंकू से मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिये हुई थी जिसके पिता भी एक क्रिकेटर हैं। अब दोनों एक दूसरे के जीवनसाथी बनने जा रहे हैं। प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर से सपा की सांसद हैं। उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार को हराया था। 


(फोटो क्रेडिट: PTI)


रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की सगाई में पहुंचे दिग्गज - फोटो : @yadavakhilesh
18 नवंबर को वाराणसी में होगी रिंकू और प्रिया की शादी
जौनपुर की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी 8 जून को लखनऊ में हुई। उनकी शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज से होगी। इसमें क्रिकेट के सितारे, फिल्म जगत की हस्तियों और उद्योगपतियों का जमवाड़ा रहेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें