चैंपियंस लीग टी20 टूर्नामेंट के मुख्य राउंड के पहले मैच में टाइटंस ने पर्थ स्कोचर्स को जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। टाइटंस के ओपनरों जैक्स रूडोल्फ और हेनरी डेविड ने शानदार अर्द्घशतक जड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी।
पूरे मैच के दौरान पर्थ स्कोचर्स के गेंदबाज बेबस दिखे। जैक्स रूडोल्फ ने 59 गेंद में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 83 रनों की पारी खेली। जबकि हेनरी डेविड ने 38 गेंद में 54 रन बनाए। इसके अलावा मर्टिन वेन जार्सवेल्ड ने 19 रन बनाए। पर्थ स्कोचर्स की ओर से नाथन रिमिंगटन ने सर्वाधिक 2 जबकि बियर और मेनिन को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले पर्थ स्कोचर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।