फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Team: पाकिस्तान की टीम में मतभेद का खुलासा, सरफराज को किसी कीमत पर टीम में नहीं आने देना चाहते रिजवान

Thu, 22 Sep 2022 04:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

बाबर एशिया कप में फेल रहे थे और एक भी 50+ स्कोर नहीं बना सके थे, जबकि रिजवान टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। हालांकि, उनका स्ट्राइक रेट केवल 117.57 था, जिसके कारण पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी बैटिंग पर सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन
सरफराज और रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान को मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मैच में छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। जोस बटलर की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ सात टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। वहीं, बाबर आजम की टीम इस महीने की शुरुआत में एशिया कप 2022 के फाइनल में हार के बाद मजबूत वापसी की तलाश में है।
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को 23 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से पाकिस्तान की बल्लेबाजी क्रम पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज रन बनाने में फेल रहे हैं। वहीं, सलामी बल्लेबाज बाबर और मोहम्मद रिजवान की बल्लेबाजी पर भी सवाल उठे हैं।



बाबर एशिया कप में फेल रहे थे और एक भी 50+ स्कोर नहीं बना सके थे, जबकि रिजवान टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। हालांकि, उनका स्ट्राइक रेट केवल 117.57 था, जिसके कारण पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी बैटिंग पर सवाल खड़े किए थे। रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी 46 गेंदों में 68 रन की पारी खेली।

हालांकि, मध्य क्रम फिर से रन बनाने में विफल रहा और पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 158/7 रन बनाए। इस लक्ष्य का इंग्लैंड ने आसानी से हासिल कर लिया। इस हार के बाद पाकिस्तान की टीम में मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं। पाकिस्तानी फैन्स पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को टीम में वापसी की मांग कर रहे हैं।



पिछले कुछ वर्षों में सलामी बल्लेबाज के रूप में रिजवान के लगातार शानदार प्रदर्शन ने पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद को टीम से बाहर कर दिया। हालांकि, कई फैन्स और पूर्व क्रिकेटरों को उम्मीद थी कि सरफराज की सीमित ओवर के क्रिकेट में वापसी होगी, लेकिन अब उस पर विराम लग गया है। पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए रिजवान के बैकअप के तौर पर मोहम्मद हारिस को टीम में जगह दी है।

पाकिस्तान के एक टेलीविजन चैनल पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने सरफराज और रिजवान को लेकर बड़ा दावा किया है। बख्त ने खुलासा किया कि सरफराज के अब पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने की संभावना नहीं है। बख्त ने दावा किया कि रिजवान सरफराज को कभी टीम में वापस नहीं आने देंगे।

बख्त ने कहा- सरफराज अब नहीं खेलेंगे। हमारा क्रिकेट सर्कल काफी छोटा है। इसलिए हमें बहुत सी चीजें पता चलती हैं। हमारे साथ काम करने वाले एक क्रिकेटर ने हमें बताया था कि रिजवान ने उनसे कहा था कि मैं सरफराज को कभी पाकिस्तान की टीम में लौटने नहीं दूंगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जब सरफराज टीम में थे, उन्होंने रिजवान को खेलने नहीं दिया था। अब स्थिति उसके विपरीत है। मैंने यही सुना है। मैं गलत हो सकता हूं।

विज्ञापन

रिजवान ने अप्रैल 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच के दौरान पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था और 2019 वर्ल्ड कप के बाद टीम में अपनी जगह पक्की कर ली थी। वहीं, सरफराज ने पाकिस्तान के लिए पिछला मैच नवंबर 2021 में खेला था। इसके बाद से वह कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें