फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोंटिंग की ऑस्ट्रेलियाई कोच बनने की इच्छा, पर एक शर्त

Fri, 08 Apr 2016 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और मुंबई इंडियंस के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई टीम का मुख्य कोच बनने की इच्छा जाहिर की है। इन्होंने इशारों ही इशारों में कहा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वह यह पद संभालने को तैयार हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी मिलेगी डेविड वॉर्नर, स्टीवन स्मिथ, उस्मान ख्वाजा और जोए बर्न्स जैसे खिलाड़ियों के साथ क्रिकेटिंग वक्त बिताने में। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने शर्त भी रखी।

पोंटिंग इस वक्‍त मुंबई इंडियंस के साथ अगले दो माह तक जुड़े रहेंगे। उनका कहना है कि वह ऑस्ट्रेलिया टीम में कोई भी जिम्मेदारी 2019 वर्ल्ड कप के बाद लेना चाहते हैं, अभी नहीं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में लगातार दो वनडे वर्ल्ड कप ‌‌जिताने वाले पोंटिंग ने कहा कि आईपीएल के बाद वह अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें