फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pant-Fletcher Football Video: रिकी पोंटिंग के बेटे से फुटबॉल में हार गए ऋषभ पंत, गेंद छीनने के लिए किया यह काम

Wed, 04 May 2022 06:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

रिकी पोंटिंग के बेटे ने फुटबॉल में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत को हरा दिया। इसके बाद पंत ने उन्हें उठाकर गेंद से दूर कर दिया पर गेंद को अपने कब्जे में नहीं ले पाए। 
 
विज्ञापन
ऋषभ पंत और फ्लेचर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में दिल्ली की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। कोरोना और स्टार खिलाड़ियों की खराब फॉर्म के चलते यह टीम नौ में से सिर्फ चार मैच ही जीत पाई है और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है। पांच मैच हार चुकी दिल्ली की टीम को यकीन है कि टूर्नामेंट के दूसरे चरण में उनकी टीम शानदार प्रदर्शन करेगी और लीग की शुरुआती चार टीमों में जगह बनाएगी। दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग ने अपने खिलाड़ियों से कहा है कि अच्छे प्रदर्शन को लेकर वो ज्यादा चिंतित न हों और आराम से अपने खेल पर ध्यान दें। 
विज्ञापन


पोटिंग ट्रेनिंग के दौरान भी खिलाड़ियों पर तनाव को भारी नहीं होने दे रहे हैं। मस्ती भरे माहौल में सभी खिलाड़ी जीत के साथ दमदार वापसी की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच दिल्ली की टीम ने ट्रेनिंग सेशन से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। 

विज्ञापन

फ्लेचर ने पंत से छीनी गेंद
पोटिंग के साथ बेहतरीन दोस्ती रखने वाले पंत अब उनके बेटे के भी अच्छे दोस्त बन चुके हैं। दोनों ने साथ में फुटबॉल खेला, जिसका वीडियो दिल्ली की टीम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में पंत और रिकी पोंटिंग के बेटे फ्लेचर साथ में फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। फ्लेचर पंत से गेंद छीन लेते हैं और उसे वापस पाने में दिल्ली के कप्तान असफल रहे। इसके बाद उन्होंने फ्लेचर को उठाकर गेंद से दूर कर दिया। हालांकि, इसके बाद भी वो फ्लेचर से गेंद नहीं छीन सके। 

पंत के लिए साधारण रहा है आईपीएल 2022
आईपीएल के मौजूदा सीजन में ऋषभ पंत ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने नौ मैचों में 234 रन बनाए हैं। कुछ पारियों में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की तो कुछ में साधारण प्रदर्शन भी किया है। मौजूदा समय में दिल्ली की टीम नौ में से चार मैच जीतकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। दिल्ली के पास अभी भी प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है, लेकिन इसके लिए उन्हें बाकी सभी मैच जीतने होंगे। दिल्ली का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें