फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टीम की सफलता में ये खिलाड़ी होंगे अहमः पोंटिंग

Fri, 24 May 2019 09:48 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया वन-डे टीम
विज्ञापन

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि मौजूदा चैंपियन टीम की सफलता स्पिन गेंदबाजी और स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी पर निर्भर करेगी। 

विज्ञापन


पोंटिंग ने कहा, 'विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि वे स्पिन के खिलाफ कैसी बल्लेबाजी करते हैं और किस तरह से स्पिन गेंदबाजी करते है। पिछले 12 से 18 महीने में टीम का प्रदर्शन इस पर निर्भर रहा है। एडम जंपा अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, नाथन लियोन भी टीम में हैं और जरूरत पड़ने पर ग्लेन मैक्सवेल भी अच्छी भूमिका निभा सकते हैं।' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मध्यक्रम में स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी पर संशय था लेकिन डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की वापसी से टीम को मजबूती मिली है।

खिलाड़ी के तौर पर 1999 और कप्तान के तौर पर 2003 व 2007 में विश्व कप जीतने वाले पोंटिंग ने कहा कि मुझे लगता है कि 12-18 महीने पहले की तुलना में स्पिन के खिलाफ हमारे मध्यक्रम की बल्लेबाजी बेहतर हुई है। टीम में वॉर्नर और स्मिथ के आने से स्पिन के खिलाफ मध्यक्रम को मजबूती मिली है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें