फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: रिकी पोंटिंग को उम्मीद, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करेंगे अर्शदीप सिंह; चयनकर्ताओं को दी सलाह

Thu, 29 May 2025 11:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अर्शदीप को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है। अब तक वह भारत के लिए सीमित ओवर प्रारूप में ही खेलते दिखे हैं और माना जा रहा है कि अर्शदीप को इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग-11 में शामिल होने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम को अगले महीने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है। इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी टीम में जगह दी गई है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल में पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि अर्शदीप इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में डेब्यू करने में सफल रहेंगे। 
विज्ञापन

अर्शदीप को पहली बार टेस्ट टीम में मिली जगह
अर्शदीप को पहली बार टेस्ट टीम में जगह दी गई है। अब तक वह भारत के लिए सीमित ओवर प्रारूप में ही खेलते दिखे हैं और माना जा रहा है कि अर्शदीप को इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग-11 में शामिल होने का मौका मिलेगा। पंजाब किंग्स में अर्शदीप के प्रदर्शन को करीब से देखने के बाद पोंटिंग को लगता है कि चयनकर्ताओं ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के तेज गेंदबाजी आक्रमण में बाएं हाथ के इस गेंदबाज को शामिल करके सही फैसला लिया है।

पोंटिंग ने कहा, मुझे लगता है कि अर्शदीप खेलेगा। वह इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में खेलेगा। मुझे लगता है कि बुमराह और सिराज से साथ इंग्लैंड में बाएं हाथ के विकल्प का होना शानदार होगा। इंग्लैंड की परिस्थितियों को देखें तो अर्शदीप जिस तरह से गेंदबाजी करते हैं, वह किसी भी अन्य गेंदबाज की तरह ही सीम को बेहतर तरीके इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने उसे टीम में चुना है। मुझे लगता है कि वह इंग्लैंड पहला टेस्ट खेल सकता है और वह किसी को निराश नहीं करेगा। मुझे लगता है कि उसके लिए भी यह सही समय है। टेस्ट मैचों में भारत के लिए वह एक शानदार चयन होगा।
विज्ञापन

अर्शदीप आईपीएल में पावरप्ले में भी गेंदबाजी कर रहे हैं और उनके नाम 18 विकेट हैं। पोंटिंग ने कहा, अर्शदीप टूर्नामेंट में पावरप्ले में गेंदबाजी कर रहा है, जिसका मतलब है कि वह नई गेंद से अच्छा काम करता है। इसलिए अगर वे इंग्लैंड में बाएं हाथ के विकल्प की तलाश कर रहे हैं तो वह मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें