पहले खिताब से एक जीत दूर आरसीबी
आरसीबी की टीम अब अपना पहला खिताब जीतने से एक कदम दूर है। पंजाब की टीम के पास हार के बावजूद खिताबी मुकाबले में प्रवेश करने के लिए एक मौका है। ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के कारण पंजाब को एक अतिरिक्त मौका मिलेगा। पंजाब का सामना क्वालिफायर-2 में रविवार को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच शुक्रवार को होने वाले एलिमिनेटर की विजेता टीम से होगा। अगर पंजाब वो मुकाबला जीतने में सफल रही तो फाइनल में पहुंच जाएगी जहां उसका सामना तीन जून को अहमदाबाद में आरसीबी से होगा।
ये भी पढ़ें: PBKS vs RCB: नौ साल बाद आईपीएल के फाइनल में पहुंची आरसीबी, पंजाब किंग्स को 60 गेंदें शेष रहते हराया