इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का बुखार सिर चढ़कर बोलने लगा है। विश्वभर के फैंस गुरुवार को टीवी पर चिपककर रिटेंशन पॉलिसी को देख रहे थे। आईपीएल की आठों फ्रैंचाइजी ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है।
कुछ आश्चर्य भी देखने को मिले, जैसे
गौतम गंभीर और
क्रिस गेल को कोलकाता नाइटराइडर्स व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रिटेन नहीं किया।
हालांकि, अन्य स्टार खिलाड़ियों को फ्रैंचाइजी ने रिटेन कर लिया।
विराट कोहली और
रोहित शर्मा को आरसीबी व मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया जबकि
एमएस धोनी की दो साल के बाद घर वापसी हुई। उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने रिटेन किया।
चलिए गौर करते हैं कि किस फ्रैंचाइजी ने कौनसे खिलाड़ियों को रिटेन किया और अब उनके पास कितना बजट बचा है।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने एमएस धोनी, सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा को रिटेन किया।
एमएस धोनी- 15 करोड़ रुपए
सुरेश रैना- 11 करोड़
रविंद्र जडेजा- 7 करोड़
रिटेन नहीं किए महत्वपूर्ण खिलाड़ी - ड्वेन ब्रावो, ब्रेंडन मैकुलम, फाफ डू प्लेसी
चेन्नई सुपरकिंग्स का बजट 80 करोड़ में से 33 करोड़ घट गया है और अब उसके पास 47 करोड़ रुपए बचे हैं। नीलामी के दिन वह दो खिलाड़ियों को राइट टू मैच कार्ड से हासिल कर सकती है।
दिल्ली डेयरडेविल्स ने क्रिस मोरिस, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को रिटेन किया।
क्रिस मोरिस- 8 करोड़
ऋषभ पंत- 7.1 करोड़
श्रेयस अय्यर- 7 करोड़
रिटेन नहीं किए महत्वपूर्ण खिलाड़ी - क्विंटन डी कॉक
दिल्ली डेयरडेविल्स का आईपीएल नियमों के तहत बजट 80 करोड़ में से 33 घट गया है और अब उसके पास 47 करोड़ रुपए बचे हैं। नीलामी के दिन वह दो खिलाड़ियों को राइट टू मैच कार्ड से हासिल कर सकती है।
किंग्स इलेवन पंजाब ने सिर्फ अक्षर पटेल को रिटेन किया है
अक्षर पटेल- 6.75 करोड़ रुपए।
रिटेन नहीं किए महत्वपूर्ण खिलाड़ी - ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर
नियमों के तहत पंजाब के बजट 80 करोड़ रुपए में से साढ़े 12 करोड़ रुपए घट गए हैं और अब उसके पास 67।5 करोड़ रुपए बचे हैं। नीलामी के दिन वह आरटीएम से तीन खिलाड़ियों को हासिल कर सकता है।
राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ स्टीव स्मिथ को रिटेन किया है
स्टीव स्मिथ- 12 करोड़
रिटेन नहीं किए महत्वपूर्ण खिलाड़ी - अजिंक्य रहाणे, जेम्स फॉकनर
राजस्थान का बजट 80 करोड़ में से साढ़े 12 करोड़ घट गया है और अब उसके पास 67।5 करोड़ रुपए बचे हैं। नीलामी के दिन वह आरटीएम से तीन खिलाड़ियों को हासिल कर सकता है।
कोलकाता नाइटराइडर्स ने कैरीबियाई खिलाड़ियों सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को रिटेन किया।
सुनील नरेन - 8.5 करोड़
आंद्रे रसेल- 7 करोड़
रिटेन नहीं किए महत्वपूर्ण खिलाड़ी - गौतम गंभीर, क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे
केकेआर का आईपीएल के नियमों के तहत बजट 80 करोड़ में से 21 करोड़ घट गया है और अब उसके पास 59 करोड़ रुपए बचे हैं। नीलामी के दिन वह तीन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को रिटेन किया।
रोहित शर्मा- 15 करोड़
हार्दिक पांड्या 11 करोड़
जसप्रीत बुमराह- 7 करोड़
रिटेन नहीं किए महत्वपूर्ण खिलाड़ी - हरभजन सिंह, किरोन पोलार्ड, कृणाल पांड्या
मुंबई इंडियंस के 80 करोड़ बजट में से 33 करोड़ रुपए घट गए हैं और अब उसके पास 47 करोड़ रुपए बचे हैं। नीलामी के दिन वह आरटीएम से दो खिलाड़ियों को हासिल कर सकती है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और सरफ़राज़ खान को रिटेन किया
विराट कोहली - 17 करोड़
एबी डीविलियर्स - 11 करोड़
सरफराज खान- 1.75 करोड़
रिटेन नहीं किए महत्वपूर्ण खिलाड़ी - युजवेंद्र चहल, क्रिस गेल, शेन वॉटसन, केएल राहुल
आरसीबी के 80 करोड़ बजट में से 33 करोड़ घट गए हैं और अब उसके पास 49 करोड़ रुपए बचे हैं। नीलामी के दिन वह आरटीएम से दो खिलाड़ियों को हासिल कर सकता है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर और भुवनेश्वर कुमार को रिटेन किया है
डेविड वॉर्नर- 12 करोड़
भुवनेश्वर कुमार- 8.5 करोड़
रिटेन नहीं किए महत्वपूर्ण खिलाड़ी - युवराज सिंह, राशिद खान, मोइजेस हेनरिक्स
एसआरएच के 80 करोड़ रुपए बजट में से 21 करोड़ घट गए हैं और अब उसके पास 59 करोड़ रुपए बचे हैं। नीलामी के दिन आरटीएम से वह तीन खिलाड़ियों को हासिल कर सकता है।