फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BGT: पोंटिंग ने कोहली-स्मिथ का किया समर्थन, बोले - दोनों के पास सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने लिए समय शेष

Thu, 21 Nov 2024 09:37 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली ने पिछले पांच साल में तीन टेस्ट शतक लगाए हैं। दूसरी ओर, स्मिथ डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद ओपनिंग स्थान पर प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली और रिकी पोंटिंग - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि विराट कोहली और स्टीव स्मिथ जैसे बल्लेबाजों के पास सर्वश्रेष्ठ फॉर्म हासिल करने के लिए उपयुक्त समय शेष है। कोहली और स्मिथ की गिनती मौजूदा समय में दिग्गज बल्लेबाजों में होती है, लेकिन दोनों ही पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। कोहली और स्मिथ एक बार फिर आमने-सामने होंगे, जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में एक दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेंगी। 
विज्ञापन

कोहली ने पिछले पांच साल में तीन टेस्ट शतक लगाए हैं। दूसरी ओर, स्मिथ डेविड वॉर्नर के संन्यास लेने के बाद ओपनिंग स्थान पर प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं। पोंटिंग को हालांकि लगता है कि कोहली और स्मिथ जो रूट का अनुकरण कर सकते हैं, जिन्होंने 30 साल की उम्र में अच्छी फॉर्म दिखाई है और टेस्ट प्रारूप में सर्वकालिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने की जुगत में लगे हुए हैं। 

पोंटिंग ने कहा, मुझे लगता है कि कोहली और स्मिथ के पास अभी भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए समय शेष है। शीर्ष पर उसे भेजने का प्रयोग किया गया, लेकिन अब स्मिथ चौथे नंबर पर दोबारा खेलने उतरेंगे जहां उनका रिकॉर्ड बेहतर रहा है। मुझे नहीं लगता कि उन्हें उनके स्थान से हटाना चाहिए था। जो रूट एक बड़ा उदाहरण है, जिसने अपने करियर के अंतिम छोर में बेहतर खेलने का रास्ता खोज लिया है। कोहली और स्मिथ रूट की तरह ही प्रतिभाशाली है और पिछले कुछ वर्षों को छोड़ दें तो उनके रिकॉर्ड सराहनीय है। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में कोहली का रिकॉर्ड
कोहली का ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड बेहतर है और उन्होंने 13 मैचों में 54.08 के औसत से 1352 रन बनाए हैं। कोहली ने इस दौरान छह शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। इतना ही नहीं वह 2011-12 और 2014-15 दौरे पर भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज में कोहली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2014-15 दौरा रहा था जब उन्होंने चार मैचों में 86.50 के औसत से 692 रन बनाए थे जिसमें चार शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें