फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल-6: सबसे महंगे बिके मैक्सवेल, मुंबई ने खरीदा

Sun, 03 Feb 2013 01:36 PM IST
चेन्नई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे संस्करण के लिए चल रही नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख डॉलर की भारी भरकम रकम खर्च कर खरीदा है। हालांकि इससे पहले टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को सर्वाधिक कीमत मिलने की अटकलें लगाई जा रही थी।
विज्ञापन


24 वर्षीय मैक्सवेल का आधार मूल्य दो लाख डॉलर था। आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई ने मैक्सवेल को 10 लाख डालर की रकम खर्चकर अपनी टीम में शामिल किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को उनके आधार मूल्य चार लाख डालर की कीमत पर ही मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
 
मैक्सवेल ने गत वर्ष अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। हाल ही में पर्थ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने विजयी अर्द्धशतक लगाया था। अपने कॅरियर में मैक्सवेल ने आठ मैचों में 32.83 की औसत से 197 रन बनाए हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने गत वर्ष सितंबर में पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में अपने कॅरियर का पहला टी-20 मैच खेला था। मैक्सवेल ने अपने कॅरियर में अब तक नौ टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 15.66 की औसत से 47 रन बनाए हैं।

मैक्सवेल के अलावा दक्षिण अफ्रीकी आलराउंडर जोहान बोथा को दिल्ली डेयरडेविल्स ने चार लाख 50 हजार डॉलर की रकम खर्च कर खरीदा। तीन लाख डॉलर आधार मूल्य वाले बोथा नीलामी प्रक्रिया में पहले ही पसंदीदा खिलाड़ियों में शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें