फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकप विजेता खिलाड़ी ने माना, भारत को नहीं मिल सकता इस खिलाड़ी से बेहतर कोच

Mon, 29 May 2017 06:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
फेबुलस फाइव
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज से ठीक पहले टीम इंडिया के नए कोच की तलाश शुरू हो गई है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए कोच के लिए आवेदन मंगवाए हैं, जिसके बाद कई दिग्गज खिलाड़ियों के नाम कोच के रूप में सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन विश्वकप में जीत चुके रिकी पॉन्टिंग ने भी एक खिलाड़ी का नाम सुझाया है। पॉन्टिंग ने ऑस्ट्रेलिया के एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा, बीसीसीआई को राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का नया कोच नियुक्त करना चाहिए। उनका कहना है कि राहुल को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कोचिंग देने का अनुभव भी है।
Trending Videos
विज्ञापन

तीनों फॉर्मेट में कोचिंग का है अनुभव

राहुल द्रविड़ - फोटो : ESPN
द्रविड़ को टीम इंडिया का कोच बनाने की वकालत करते हुए पॉन्टिंग ने कहा, भारत के नौजवान क्रिकेटरों को कोचिंग देकर राहुल के पास कोचिंग का अच्छा अनुभव हो गया है। उन्हें क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट का अनुभव और समझ है। मेरे हिसाब से उनसे अच्छा कोच टीम इंडिया को नहीं मिल सकता। पॉन्टिंग ने द्रविड़ को अपना अच्छा दोस्त बताते हुए कहा, “वो मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, मैं उनके खेल का बहुत बड़ा फैन रहा हूं और उनकी दिल से इज्जत करता हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें