फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया पर होगा वापसी करने का दबाव

Wed, 05 Dec 2012 01:14 AM IST
कोलकाता/खेल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इंग्लैंड से दूसरे टेस्ट मैच में मिली करारी शिकस्त भारतीय टीम के लिए न सिर्फ दिल तोड़ने वाली थी बल्कि शर्मनाक भी थी। करीब नौ दिन पहले मिली इस हार के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के टर्निंग विकेट मांगने के विवाद ने तूल पकड़ लिया। हार और विवाद से बने दबाव के बीच भारतीय टीम बुधवार से यहां के ईडन गार्डंस में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए उतरने जा रही है। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में अभी दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है।
विज्ञापन


ऐसे में दोनों टीमों की निगाहें इस टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बढ़त बनाने पर है। इसमें कोई दो राय नहीं किईडन का विकेट टर्निंग और स्पिनरों की मदद करने वाला होगा। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि गेंद पहले ही दिन से टर्न लेगी या तीसरे और चौथे दिन से टर्न लेना शुरू करेगी। लेकिन भारतीय टीम के लिए मुश्किल यह है कि यदि गेंद पहले ही दिन से यहां टर्न होती है तो उसके फिरकी गेंदबाज इसका फायदा उठा पाएंगे।?

बल्लेबाजों की खराब फार्म भी टीम प्रबंधन के लिए चिंता की बात है। इस मैच में सभी की निगाहें सचिन तेंदुलकर पर भी होगी, जो अभी तक सीरीज में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। भारतीय बल्लेबाजों को स्पिनर मोंटी पनेसर और ग्रीम स्वान का तोड़ खोजना होगा। दूसरी ओर, मुंबई टेस्ट मैच में मिली जीत से उत्साहित इंग्लैंड की नजर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी।   
विज्ञापन


हमें टर्निंग विकेट पर ही खेलना चाहिए : धोनी
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पिच क्यूरेटरों से खुले तौर पर टर्निंग विकेट की मांग करने को लेकर भले ही आलोचना झेल रहे हों लेकिन उनका मानना है कि हमें टर्निंग विकेट पर ही खेलना चाहिए। धोनी ने कहा, ‘जब हम उपमहाद्वीप में खेलते हैं तो यहां स्पिनरों की भूमिका अहम हो जाती है। परिणाम चाहे जो भी रहे लेकिन हमें उन्हीं तरह के विकेटों पर खेलना चाहिए जो हमारी विशेषता हैं। हम अभी भी टर्निंग विकेट के पक्षधर है। यह हमारी ताकत है और इसी का मतलब होम एडवांटेंज है। हम उन्हीं तरह के विकेट पर खेलना चाहते हैं जो उपमहाद्वीप की परिस्थितियों के अनुकूल हों।’

फ्लू से पीड़ित भज्जी ने किया आराम
फ्लू से पीड़ित ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने मंगलवार को अभ्यास सत्र से दूर रहकर टीम होटल में आराम करने का फैसला किया। हरभजन ने कहा, ‘आज मैं फिट हूं लेकिन पिछले कुछ दिनों से मैं फ्लू से पीड़ित था। मैं फ्लू से उबर रहा हूं इसलिए मैंने सोचा कि आज आराम करना ज्यादा बेहतर है।’ इससे पहले, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि हरभजन फ्लू से पीड़ित है और जांच करने के बाद ही उनके कोलकाता टेस्ट में खेलने को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।
 
‘कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी ने बल्लेबाजी सुधारने में मेरी मदद की। मुंबई की जीत से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है। मुझे नहीं पता कि ईडन गार्डंस की विकेट किस तरह खेलेगी। लेकिन यहां मुंबई जैसा बाउंस नहीं होगा। कहा जा रहा है कि यहां तीसरे दिन से गेंद टर्न लेने लगेगी। ऐसे में दोनों टीमों में स्पिनरों की भरमार होगी। पेसर स्टीवन फिन पूरी तरह से फिट हैं। हमारे लिए यह अच्छी खबर है।’ -एलिस्टर कुक, कप्तान, इंग्लैंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें