फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान पर खिलाड़ी की मौत का जिम्मेदार कोई नहीं: रिपोर्ट

Fri, 04 Nov 2016 04:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फिलिप ह्यूज - फोटो : Telegraph
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फिलिप ह्यूज की असमय मौत की घटना की जांच कर रही समिति ने साफ कर दिया है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। इसके लिए सिर्फ हालात को दोषी बताया जा सकता है। जांच समिति के मुखिया कोरोनेर माइकल बार्न्‍स ने यह बात कही है।
विज्ञापन


सिडनी में दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के साथ घरेलू मैच के दौरान न्यू साउथ वेल्स के गेंदबाज सीन अबॉट की गेंद ह्यूज की गर्दन में लग गई थी। गेंद लगने के बाद ह्यूज मैदान पर ही गिर पड़े थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। वहां ब्रेन हैमरेज से उनकी मौत हो गई थी। रिपोर्ट में एबॉट को दोषी नहीं माना गया है।

ह्यूज की मौत की जांच के लिए अक्टूबर में जांच समिति का गठन किया गया था। समिति ने किसी को भी ह्यूज की मौत का दोषी नहीं पाया है। कोरोनेर ने हालांकि खेल को और सुरक्षित बनाने के लिए अपने सुझाव दिए हैं। क्रिकेट ऑस्टेलिया (सीए) ने कहा है कि वह सुझावों को जल्द से जल्द अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें