फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत 'ए' और न्यूजीलैंड 'ए' के बीच पहले दिन का खेल खत्म, मेजबान टीम का स्कोर: 221/5

Fri, 23 Nov 2018 05:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत 'ए' और न्यूजीलैंड 'ए' के बीच जारी दूसरे अनाधिकारी टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। हैमिल्टन में खेले जा रहे इस मैच में स्टंप्स तक न्यूजीलैंड 'ए' 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बना चुकी है। 

विज्ञापन


वैन वोरकोम 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके अलावा कीवी टीम के कप्तान विल यंग ने शतकीय पारी खेली। दिन के खेल में पूरे 90 ओवर फेंके गए। टॉस हारकर पहले खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के ओपनर बल्लेबाज हामिश रदरफोर्ड को चोट सम्बन्धी कुछ समस्या के चलते रिटायर्ड हर्ट होकर जाना पड़ा। 

दूसरे विकेट के लिए टिम सिफर्ट और कप्तान विल यंग के बीच 58 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर तक समय गुजार नहीं पाया। इस बीच विल यंग ने शानदार शतक जड़ा और 117 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। 
विज्ञापन


दिन की अंतिम गेंद अपर डग ब्रैसवेल आउट हुए। वैन वोरकोम अंत तक टिके रहे और 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 5 विकेट पर 221 रन बनाए। भारत के लिए नवदीप सैनी ने 2 और रजनीश गुरबानी ने 2 विकेट चटकाए।

इसके पहले दोनों देशों के बीच खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ हुआ था। पृथ्वी शॉ और हनुमा विहारी ने दोनों पारियों में शतकीय पारियां खेली थी। मुरली विजय फ्लॉप रहे थे। मयंक अग्रवाल ने भी शानदार खेल दिखाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें