फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Record: रौनक शर्मा ने क्लब क्रिकेट में मचाई तबाही, 263 रन की पारी में 28 छक्के जड़े, 27 गेंद में पूरा किया शतक

Thu, 03 Jul 2025 04:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एडिसन सीसी और ईसीसी शार्क्स के बीच CLNJ टूर्नामेंट (क्रिकेट लीग ऑफ न्यूजर्सी) में 40-40 ओवर के बीच मैच हिस्सा रहे। उनकी पारी सीमित ओवरों के क्रिकेट इतिहास में सबसे विस्फोटक और उच्चतम स्कोर वाली पारियों में से एक है।
विज्ञापन
रौनक शर्मा - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट में फैंस सबसे ज्यादा एंजॉय बल्लेबाज के चौके-छक्के लगाने को करते हैं और अगर ऐसा हो जाए तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता। क्लब क्रिकेट स्तर के एक मैच में रौनक शर्मा नाम के बल्लेबाज कुछ यही काम किया और छक्के जड़कर फैंस का खूब मनोरंजन किया। क्लब क्रिकेट में एडिसन सीसी से खेलते हुए ईसीसी शार्क्स के खिलाफ 78 गेंद में नाबाद 263 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी से सभी को हैरान कर दिया। रौनक ने अपनी पारी में 17 चौके और 28 छक्के जड़े। इतना ही नहीं, उन्होंने महज 27 गेंद पर शतक पूरा किया। उन्होंने क्रिकेट मैदान को छक्के लगाने की मशीन में तब्दील कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एडिसन सीसी और ईसीसी शार्क्स के बीच CLNJ टूर्नामेंट (क्रिकेट लीग ऑफ न्यूजर्सी) में 40-40 ओवर के बीच मैच हुआ। उनकी पारी सीमित ओवरों के क्रिकेट इतिहास में सबसे विस्फोटक और उच्चतम स्कोर वाली पारियों में से एक है  (आधिकारिक या अनौपचारिक)। 27 गेंद पर शतक भी सबसे तेज शतक है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 337.18 का रहा। रौनक ने मैदान पर अपनी स्किल, प्रतिभा और इंटेंट का शानदार उदाहरण पेश किया। उन्होंने खुलकर शॉट्स लगाए और गेंदबाजों पर हावी रहे। इससे पहले उन्होंने इसी टूर्नामेंट में एडिसन क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए 81 गेंद में 170 रन बनाए थे। उन्होंने इस पारी में 15 चौके और 16 छक्के लगाए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें