इससे पहले भारत ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई। भारत ने 270 रनों की बढ़त के साथ फॉलोऑन देने का फैसला किया। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 390 रन बनाए और भारत के सामने 121 रन का लक्ष्य रखा। यह लक्ष्य टीम इंडिया ने आसानी से तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने न केवल सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया, बल्कि दिल्ली में अपनी अपराजित लय को भी बरकरार रखा। इस जीत से टीम इंडिया ने पांच बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। आइए जानते हैं...
भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की लगातार हार का रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज टीम पिछले एक दशक से भारत में टेस्ट जीत नहीं पाई है। उनका भारत में लगातार छह हारों का सिलसिला (2013–2025) जारी है, जो अब तक की उनकी सबसे बड़ी हार की लड़ी बन चुकी है। यह सिलसिला डैरेन सैमी की कप्तानी में शुरू हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि आज वही सैमी वेस्टइंडीज टीम के मुख्य कोच हैं।
भारत के खिलाफ लगातार हार का रिकॉर्ड
| टीम |
लगातार
मैच हारे |
अवधि |
| ऑस्ट्रेलिया |
7 |
2008–2013 |
| श्रीलंका |
6 |
1986–1994 |
| न्यूजीलैंड |
6 |
2010–2016 |
| वेस्टइंडीज |
6* |
2013–2025 |
किसी टीम के खिलाफ सबसे लंबा अपराजित सिलसिला (टेस्ट में)
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2002 से अब तक 27 टेस्ट में अपराजित रहने का शानदार रिकॉर्ड बनाया है। यह दुनिया में किसी भी टीम के खिलाफ चौथा सबसे लंबा अपराजित सिलसिला है। इस दौरान वेस्टइंडीज भारत को एक भी टेस्ट में हरा नहीं सका।
किसी टीम के खिलाफ सबसे लंबा अपराजित सिलसिला (टेस्ट में)
| टीम vs खिलाफ |
टेस्ट |
अवधि |
| इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड |
47 |
1930–1975 |
| इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान |
30 |
1961–1982 |
| वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड |
29 |
1976–1988 |
| भारत बनाम वेस्टइंडीज |
27* |
2002–2023 |
| ऑस्ट्रेलिया बनाम द. अफ्रीका |
24 |
1911–1952 |
| वेस्टइंडीज बनाम भारत |
24 |
1948–1971 |
किसी विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा लगातार टेस्ट सीरीज जीत
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीतकर एक नया मील का पत्थर छुआ है। यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 लगातार जीत के रिकॉर्ड की बराबरी करता है।
किसी विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा लगातार टेस्ट सीरीज जीत
| टीम |
खिलाफ |
लगातार सीरीज जीत |
अवधि |
| भारत |
वेस्टइंडीज |
10* |
2002–2025 |
| द. अफ्रीका |
वेस्टइंडीज |
10 |
1998–2024 |
| ऑस्ट्रेलिया |
वेस्टइंडीज |
9 |
2000–2022 |
| ऑस्ट्रेलिया |
इंग्लैंड |
8 |
1989–2003 |
| श्रीलंका |
जिम्बाब्वे |
8 |
1996–2020 |
भारत का सबसे लंबा अपराजित सिलसिला (टेस्ट वेन्यू पर)
भारत ने अपने घरेलू मैदानों पर कई किलों की तरह अजेय रिकॉर्ड बनाए हैं। इनमें सबसे खास है नई दिल्ली का फिरोजशाह कोटला (अब अरुण जेटली स्टेडियम), जहां टीम इंडिया 1993 से अब तक एक भी टेस्ट नहीं हारी है। यहां भारत ने लगातार 14 मैचों में अपराजित रहते हुए 12 जीत और दो ड्रॉ दर्ज किए हैं। मोहाली में भी टीम 1997 से अब तक 13 मैचों में अजेय रही है। इसके अलावा ब्रेबोर्न स्टेडियम (1948-1965) और कानपुर (1959-1982) में भी लंबे समय तक भारत को कोई हार नहीं मिली थी।
भारत के सबसे लंबे अपराजित सिलसिले (टेस्ट वेन्यू पर)
| स्थान |
अपराजित सिलसिला |
अवधि |
| नई दिल्ली |
14 मैच* |
1993 – वर्तमान |
| मोहाली |
13 मैच* |
1997 – वर्तमान |
| ब्रेबोर्न (मुंबई) |
13 मैच |
1948 – 1965 |
| कानपुर |
11 मैच |
1959 – 1982 |
घर पर सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाली टीमें
टेस्ट क्रिकेट में घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा जीत के मामले में ऑस्ट्रेलिया 450 मैचों में 262 जीत के साथ शीर्ष पर है। इंग्लैंड ने 558 मैचों में 241 जीत हासिल की हैं। वहीं भारत 296 मैचों में 122 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि भारत का घरेलू मैदानों पर जीत का प्रतिशत बाकी सभी टीमों से बेहतर है। दक्षिण अफ्रीका 254 मैचों में 121 जीत के साथ चौथे स्थान पर है।
घर पर सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाली टीमें
| टीम |
मैच |
जीत |
| ऑस्ट्रेलिया |
450 |
262 |
| इंग्लैंड |
558 |
241 |
| भारत |
296 |
122 |
| द. अफ्रीका |
254 |
121 |