फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raids: बैंक धोखाधड़ी मामले में ED ने कई शहरों में की छापेमारी, कर्नाटक में 12 सरकार अफसरों पर लोकायुक्त की रेड

Tue, 14 Oct 2025 11:57 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

ईडी की यह कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक एफआईआर के आधार पर की गई है, जिसमें यशदीप शर्मा और उनके परिवार के सदस्यों पर आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन
समस्तीपुर में ईडी की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की जांच के तहत देश के कई राज्यों में छापेमारी की। यह कार्रवाई 70 करोड़ रुपये के कथित बैंक लोन धोखाधड़ी मामले से जुड़ी है। ईडी ने दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर और मुंबई में चार-चार ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली। 
विज्ञापन


ईडी की यह कार्रवाई केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक एफआईआर के आधार पर की गई है, जिसमें यशदीप शर्मा और उनके परिवार के सदस्यों पर आरोप लगाया गया है। पंजाब एंड सिंध बैंक ने आरोप लगाया है कि शर्मा और उनके परिजनों ने अपनी स्वामित्व और नियंत्रण वाली कंपनियों के माध्यम से बैंक से लिए गए 70 करोड़ रुपये के लोन का दुरुपयोग किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोन की राशि उन संस्थाओं में ट्रांसफर की गई जो वास्तव में किसी भी व्यावसायिक गतिविधि में शामिल नहीं थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

कर्नाटक में लोकायुक्त ने 12 सरकारी अफसरों के ठिकानों पर की छापेमारी
दूसरी तरफ कर्नाटक लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को राज्यभर में एक साथ छापेमारी करते हुए 12 सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर कार्रवाई की। यह छापे अवैध संपत्ति मामले में डाले गए। बताया गया है कि छापेमारी मंगलवार तड़के शुरू हुई। जिन अधिकारियों पर छापे मारे गए, उनमें बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) के भूमि अधिग्रहण विभाग में सर्वेयर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कृषि विभाग, परिवहन विभाग और ग्रामीण अवसंरचना विकास निगम के अधिकारी शामिल हैं। लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर संदिग्ध दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें