फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया से क्यों कटा केएल राहुल का पत्ता?

Sun, 15 Oct 2017 03:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
केएल राहुल - फोटो : getty
विज्ञापन
भारत के खिलाफ तीन वनडे और इतने ही टी-20 मैच खेलने न्यूजीलैंड की टीम मुंबई पहुंच चुकी है। कीवी टीम के खिलाफ 22 अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया की घोषणा कर दी जिसमें कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा बल्लेबाज केएल राहुल को भी जगह नहीं मिली है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किए गए राहुल से दो सीरीज बाद ही चयनकर्ताओं का मोह भंग हो गया और उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। 
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि राहुल को टीम से बाहर किए जाने का कोई विशेष कारण नहीं है। वो कीवी टीम के खिलाफ दोनों अभ्यास मैच में खेलेंगे। कार्तिक को टीम में उनके लगातार शानदार प्रदर्शन का ईनाम है। राहुल को बाहर किए जाने का कोई कारण नहीं है लेकिन रहाणे लगातार रन बना रहे हैं वो बतौर ओपनर अच्छा कर रहे हैं। राहुल टीम से बाहर होने के बाद रणजी ट्रॉफी या अभ्यास मैच खेलेंगे। टीम में बने रहना और कोई मैच नहीं खेलने का औचित्य नहीं है। हम देखेंगे कि आगे क्या होता है मसला उनकी बैटिंग पोजिशन का है क्योंकि फिलहाल टीम का जो कॉम्बिनेशन है वो बेस्ट है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें