फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs GT: शानदार फॉर्म में चल रहे मिचेल मार्श गुजरात के खिलाफ अनुपलब्ध, जानें किस कारण मैच से रहे बाहर

Sat, 12 Apr 2025 04:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और मिचेल मार्श की जगह हिम्मत सिंह को मौका दिया है। गुजरात ने भी कुलवंत खजरोलिया की जगह वाशिंगटन संदर को मौका दिया है।
विज्ञापन
मिचेल मार्श - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स के सलामी बल्लेबाजी मिचेल मार्श आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में नहीं खेल रहे हैं। लखनऊ और अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही गुजरात के बीच अटल विहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन

दोनों टीमों ने किया एक-एक बदलाव
लखनऊ ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और मिचेल मार्श की जगह हिम्मत सिंह को मौका दिया है। मार्श की बेटी बीमार हैं जिस कारण वह इस मैच के लिए अनुपलब्ध हैं। गुजरात ने भी कुलवंत खजरोलिया की जगह वाशिंगटन संदर को मौका दिया है। पंत ने टॉस के दौरान बताया, मार्श की बेटी बीमार हैं और वह उनका ध्यान रख रहे हैं। 

चार बार 50+ स्कोर कर चुके हैं मार्श 
मार्श अब तक इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने पांच पारियों में 53 के औसत और 180.3 के स्ट्राइक रेट से 265 रन बनाए हैं। मार्श इस सीजन चार बार 50+ स्कोर बना चुके हैं और लखनऊ के लिए लगातार अच्छा खेल रहे हैं। मार्श की जगह लखनऊ टीम में आए हिम्मत सिंह ने इस मैच से आईपीएल में डेब्यू किया है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले गुजरात टाइटंस को लगा झटका, यह कीवी ऑलराउंडर टूर्नामेंट से हुआ बाहर

गुजरात की अच्छी शुरुआत
लखनऊ के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की शुरुआत अच्छी रही है और टीम ने पावरप्ले समाप्त होने के बाद 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। सुदर्शन और गिल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है जिससे गुजरात का स्कोर छह ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 54 रन हो गया है।
विज्ञापन

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
लखनऊ सुपर जाएंट्सः एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), हिम्मत सिंह, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट प्लेयरः आयुष बडोनी, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रिट्ज्के, शमार जोसेफ।

गुजरात टाइटंसः साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शेरफाने रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज। 
इम्पैक्ट प्लेयरः प्रसिद्ध कृष्णा, महिपाल लोमरोर, निशांत संधू, अनुज रावत, जयंत यादव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें