फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs SRH: बंगलूरू भगदड़ में जान गंवाने वाले प्रशंसकों को दी गई श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर उतरे खिलाड़ी

Sat, 28 Mar 2026 07:38 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

आईपीएल 2026 की शुरुआत हो गई है। आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच शुरू होने से ठीक पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में उन 11 लोगों को श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने पिछले साल बंगलूरू भगदड़ हादसे में जान गंवाई थी।
विज्ञापन
आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच आईपीएल 2026 के मैच से ठीक पहले बंगलूरू भगदड़ में जान गंवाने वाले क्रिकेट प्रशंसकों को श्रद्धांजलि दी गई। टॉस के बाद जब दोनों टीमें खेलने के लिए मैदान पर उतर रही थीं तो स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शक, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अधिकारी और दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मौन रहकर श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन

पिछले साल हुआ था हादसा
पिछले साल आईपीएल का खिताब जीतने के बाद खिताबी जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ मची थी जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी। इस हादसे के बाद काफी सवाल उठे थे और आयोजकों की आलोचना की गई थी। हालांकि, आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने के साथ ही भगदड़ में जान गंवाने वाले प्रशंसकों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटों को इन प्रशंसकों की याद में खाली रखा गया है। वहीं, आरसीबी के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी भी इस मैच में काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे। 
 

आईपीएल 2026 का आगाज
गत चैंपियन आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के साथ आईपीएल के नए सत्र का आगाज हो चुका है। इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले में आरसीबी ने जैकब डफी और अभिनंदन सिंह को मौका दिया है। दोनों ने आज आईपीएल में डेब्यू किया। 
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट सब: देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट सब: शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें