आरसीबी ने खेल में किया सुधार :
किंग्स इलेवन को अब उस आरसीबी का सामना करना है जिसके प्रदर्शन में निरंतर सुधार होता जा रहा है। पिछले कई वर्षों में पहली बार लग रहा है कि टीम गेंदबाजी की अपनी कमजोरी से उबर गई है। वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी बेहद प्रभावी रही है। क्रिस मौरिस के चोट से वापसी करने के बाद उनके तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिली है। आरसीबी ने पिछला मैच कोलकाता के खिलाफ इसी मैदान पर खेला था। वह यहां की पिच की बदलती प्रकृति से वाकिफ हैं। किंग्स इलेवन ने यहां अपना आखिरी मैच 27 सितंबर को खेला था। तब विकेट बल्लेबाजी के लिए अधिक अनुकूल था।
डीविलियर्स अकेले ही काफी :
बैंगलोर को मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डीविलियर्स अकेले दम पर जीत दिला रहे हैं। कोलकाता के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने नाबाद 73 रन की पारी खेलकर टीम को शानदार जीत दिलाई। उनके अलावा आरोन फिंच भी फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। उनके शीर्ष चार बल्लेबाज (फिंच, देवदत्त पडिक्कल,कोहली और डिविलियर्स) किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, पार्थिव पटेल, आरोन फिंच, जोश फिलिप, क्रिस मॉरिस, मोइन अली, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, देवदास पडीक्कल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, पवन नेगी, इसुरु उदाना, शिवम दुबे, उमेश यादव, गुरकीरत सिंह मान, वाशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, एडम ज़म्पा।
किंग्स इलेवन पंजाब : लोकेश राहुल, हरप्रीत बराड़, इशान पोरेल, मनदीप सिंह, जेम्स नीशाम, तजिंदर सिंह, क्रिस जॉर्डन, करुण नायर, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब उर रहमान, सरफराज खान, शेल्डन कॉटरेल, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, दर्शन नलकांडे, निकोलस पूरण, क्रिस गेल, मुरुगन अश्विन, जगदीश सुचित, कृष्णप्पा गौतम, हार्डस विलोजेन, सिमरन सिंह।