फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs KKR, Mumbai Weather: कोलकाता और बैंगलोर के मैच में लगेगा रनों का अंबार, जानें कैसा रहेगा मौसम

Wed, 30 Mar 2022 02:16 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुए पिछले मैच में जमकर रन बरसे थे। दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया था। इस मैच में भी एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 का छठां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। फाफ डुप्लेसिस की अगुआई वाली बैंगलोर टीम यह मैच जीतकर सीजन की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं कोलकाता की टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। दोनों टीमों के लिए यह सीजन का दूसरा मैच है। आरसीबी को पहले मैच में पंजाब के हाथों हार मिली थी, जबकि कोलकाता की टीम ने चेन्नई को हराकर विजयी आगाज किया था। 
विज्ञापन


आरसीबी के खिलाफ कोलकाता का रिकॉर्ड शानदार रहा है और यह टीम लगातार तीसरी बार बैंगलोर को हराने के इरादे से मैदान में उतरेगी। हालांकि, पिछले सीजन जब ये दोनों टीमें पहली बार भिड़ी थीं तब बैंगलोर ने बाजी मारी थी। इसके बाद दो मैच कोलकाता ने जीते थे। 

कैसी रहेगी डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच
डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच पारिंपरिक तौर पर स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है। यहां बल्लेबाजों को संभलकर खेलना पड़ता है और पहली गेंद से बड़े शॉट खेलना बिलकुल आसान नहीं होता। हालांकि, इस सीजन के पहले मैच में पिच का मिजाज ठीक इसके उलट था। बल्लेबाज पहली गेंद से ही आसानी के साथ बड़े शॉट लगा पा रहे थे। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया और पंजाब ने इस लक्ष्य का पीछा भी कर लिया। 

बैंगलोर की टीम के लिए अच्छी बात यह है कि उनका पिछला मैच भी इसी मैदान पर हुआ था। उन्हें पिच का बेहतर अंदाजा होगा और इस मैच में बैंगलोर के गेंदबाज यह प्लान बना सकते हैं कि कैसे कोलकाता को छोटे स्कोर पर रोकना है। 

मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम
नवी मुंबई में मौसम पूरी तरह से सामान्य रहेगा। शुरुआत में खिलाड़ियों को ज्यादा गर्मी महसूस होगी, लेकिन आगे चलकर तापमान थोड़ा कम होगा। इस दौरान बारिश की संभावना बेहद कम है। दर्शकों को पूरा मैच देखने को मिलेगा। हालांकि, दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए ओस परेशानी बन सकती है। पिछले मैच में भी बैंगलोर के गेंदबाजों को दूसरी पारी में ओस से परेशानी हुई थी। 
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI      

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित प्लेइंग-11
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहबाज अहमद/महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, वनिंदु हसरंगा, डेविड विली, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

कोलकाता नाइटराइडर्स की संभावित प्लेइंग-11
वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें