NOTE: ये सुझाव हालिया रिकॉर्ड और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं। मैच में ये आकलन सही भी हो सकते हैं और गलत भी। टीम चुनते वक्त फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिमों का ध्यान जरूर रखें।
आईपीएल 2022 का छठां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। लंबे समय तक कोलकाता के लिए खेलने वाले दिनेश कार्तिक अब अपनी पुरानी टीम के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। कोलकाता की टीम अपना पहला मैच जीत चुकी है। वहीं बैंगलोर को पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पिछले मैच में बैंगलोर के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया था, लेकिन गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाए थे। इस मैच में बैंगलोर पहली जीत की तलाश करेगी, जबकी कोलकाता अंकतालिका में पहले स्थान पर जाने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
फैंटेसी-11 के सिलेक्शन की बात करें तो मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को मदद करती है। यहां गेंदबाजों को उछाल मिलता है, लेकिन नजरें जमने के बाद बड़े शॉट लगाना आसान रहता है। ऐसे में अनुभवी खिलाड़ी ज्यादा अंक दिला सकते हैं, जो संभलकर खेलना जानते हैं और खेल को सही तरीके से समझते हैं। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस मुकाबले के लिए प्लेइंग कंडीशंस कैसे होंगे और कौन-कौन से खिलाड़ी फैंटेसी गेम में ज्यादा पॉइंट दिला सकते हैं।
Trending Videos
विकेटकीपर
कोलकाता के लिए विकेटकीपिंग शेल्डन जैक्सन करते हैं। जैक्सन बल्लेबाजी में काफी नीचे आते हैं और वो काफी युवा खिलाड़ी हैं। घरेलू स्तर पर उनका प्रदर्शन अच्छा था, लेकिन आईपीएल में अभी उन पर भरोसा करना मुश्किल है। वहीं आरसीबी के लिए दिनेश कार्तिक विकेटकीपिंग करेंगे। उन्होंने पिछले मैच में भी अच्छी पारी खेली थी। इस मैच में भी कार्तिक बड़ी पारी खेल सकते हैं।
बल्लेबाज
डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच में वही बल्लेबाज ज्यादा सफल होते हैं, जो संभलकर खेलते हैं। यहां शुरुआत से ही बड़े शॉट लगाने पर विकेट जाने का खतरा भी रहता है। ऐसे में आप अपनी टीम में आप फाफ डुप्लेसिस, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और नीतीश राणा को अपनी टीम में रख सकते हैं। ये सभी तकनीकि रूप से सक्षम हैं और टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं।
ऑलराउंडर्स
कोलकाता की टीम में कई ऑलराउंडर हैं, लेकिन उन्हें टीम में रखना ज्यादा फायदेमंद नहीं होगा। सुनील नरेन और आंद्रे रसेल काफी नीचे बल्लेबाजी करते हैं। वहीं गेंद के साथ भी दोनों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वहीं वेंकटेश की पारी की शुरुआत करते हैं। ऐसे में वेंकटेश अय्यर और वनिंदू हसरंगा को अपनी टीम में रखना फायदेमंद होगा।
गेंदबाज
डीवाई पाटिल स्टेडियम में गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलेगी, लेकिन जो गेंदबाज विवधता के साथ गेंदबाजी करते हैं। वो विकेट निकाल सकते हैं। खासकर धीमी गेंदों के साथ बल्लेबाजों को फंसाया जा सकता है। आप अपनी टीम में उमेश यादव और हर्षल पटेल को रख सकते हैं।
कप्तान और उपकप्तान
कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर पिछले महीने बेहतरीन फॉर्म में थे और इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं। उनके अलावा विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस को भी कप्तान या उपकप्तान बनाया जा सकता है।