फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs GT Playing-11: बैंगलोर के पास गुजरात के खिलाफ जीत ही एकमात्र विकल्प, बारिश बन सकती है विलेन

Sun, 21 May 2023 02:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंगलोर

सार

RCB vs GT Playing 11 Prediction Today Match : बैंगलोर बनाम गुजरात मैच में सबसे बड़ी परेशानी बारिश बन सकती है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार बेंगलुरु में शाम  बारिश की संभावना है। हालांकि, पूरा मैच धुलने के आसार कम हैं।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल-16 के अंतिम लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) जब रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरेगी, तो उसे पता होगा कि उसे प्लेऑफ दौर में प्रवेश करने के लिए क्या कुछ करने की जरूरत है। बल्लेबाजी के उस्ताद विराट कोहली और कप्तान फाफ डुप्लेसिस बेहतरीन लय में चल रहे हैं। फाफ तो इस सीजन में 600 से ऊपर रन बना चुके हैं।
विज्ञापन


टीम को उम्मीद है कि ऐसे मुकाबले में जहां जीत जरूरी है, एक बार फिर उसकी सलामी जोड़ी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। बैंगलोर का नेट रनरेट प्लेऑफ की दौड़ में शामिल अन्य टीम मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स से बेहतर चल रहा है।

बैंगलोर को पता होंगे सारे समीकरण

आरसीबी की टीम - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के लिए यह अच्छा है कि जब वह मैदान में उतरेगी तो मुंबई और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच हो चुका होगा, लेकिन अगर वह जीत हासिल नहीं करेगी तो सब बेकार हो जाएगा। गुजरात की टीम हार्दिक की अगुआई में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन कर रही है।

बारिश बन सकती है परेशानी

गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
बैंगलोर बनाम गुजरात मैच में सबसे बड़ी परेशानी बारिश बन सकती है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार बेंगलुरु में शाम चार बजे के आसपास 50 प्रतशित बारिश की संभावना है। वहीं, टॉस के दौरान यानी शाम सात बजे 65 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इसके अलावा रात नौ बजे भी बारिश की संभावना है। 

ऐसे में लीग राउंड के आखिरी दिन का ड्रामा अभी बाकी है। बारिश की वजह से मैच नहीं होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिए जाएंगे। इससे पहले अगर मुंबई जीतती है तो सीधे क्वालिफाई कर जाएगी। इस स्थिति में मुंबई के 16 और बैंगलोर के 14 अंक होंगे। वहीं, मुंबई की टीम हारती है और बारिश की वजह से बैंगलोर-गुजरात मैच रद्द होता है तो बैंगलोर क्वालिफाई कर जाएगी। हालांकि, बैंगलोर के स्टाफ इस मामले में बहुत अच्छे हैं और वह कुछ ओवर का मैच भी कराने की पूरी कोशिश करेंगे। 

इस सीजन दोनों के बीच पहला मुकाबला



दोनों टीमों का यह इस सीजन का पहला मुकाबला होगा। इससे पहले पिछले सीजन दोनों टीमें दो बार भिड़ी थीं। पहला मैच गुजरात ने छह विकेट से अपने नाम किया था। वहीं, दूसरा मैच बैंगलोर ने आठ विकेट से जीता था। आज के मुकाबले में गुजरात के गेंदबाज और बैंगलोर के बल्लेबाजों के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, महिपाल लोमरोर, शाहबाज़ अहमद, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज (इम्पैक्ट सब: दिनेश कार्तिक)।

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन/विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, जोशुआ लिटिल/अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा (इम्पैक्ट सब: यश दयाल)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें