फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB W vs GG W: एश्ले गार्डनर के ऑलराउंड प्रदर्शन से जीत की पटरी पर लौटी गुजरात, आरसीबी को छह विकेट से हराया

Thu, 27 Feb 2025 10:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू

सार

पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने कनिका आहुजा की 33 रनों की दमदार पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट खोकर 125 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 16.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर 126 रन बनाए और 21 गेंदों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
आरसीबी बनाम गुजरात - फोटो : WPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को छह विकेट से हराकर जीत की पटरी पर वापसी कर ली। महिला प्रीमियर लीग का 12वां मुकाबला गुरुवार को बंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने कनिका आहुजा की 33 रनों की दमदार पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट खोकर 125 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 16.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर 126 रन बनाए और 21 गेंदों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

गार्डनर ने मचाया धमाल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत शानदार हुई। दयालन हेमलता और बेथ मूनी के पहले विकेट के लिए 25 रनों की हुई। रेणुका सिंह ने हेमलता को अपना शिकार बनाया। वह 11 रन बनाकर आउट हुईं जबकि मूनी 17 रन बनाने में कामयाब हुईं। टीम को तीसरा झटका जॉर्जिया वेयरहम ने दिया। उन्होंने हरलीन देओल को एलिस पेरी के हाथों कैच कराया। इसके बाद मोर्चा एश्ले गार्डनर और फीबी लिचफील्ड ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी हुई। कप्तान गार्डनर ने 31 गेंदों में 58 रन बनाए। वहीं, लिचफील्ड ने 30* रन बनाए। आरसीबी के लिए रेणुका सिंह और जॉर्जिया वेयरहम ने दो-दो विकेट लिए।
 

कनिका आहुजा के अलावा नहीं चला कोई बल्लेबाज
इस मैच में आरसीबी की खराब शुरुआत हुई। टीम को पहला झटका डिएंड्रा डॉटिन ने दिया। उन्होंने डैनी व्यॉट हॉज को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ चार रन बना सकीं। इसके बाद एश्ले गार्डनर ने तनुजा कंवर के हाथों एलिस पेरी को कैच आउट कराया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। टीम को तीसरा झटका तनुजा कंवर ने दिया। उन्होंने कप्तान स्मृति मंधाना को हरलीन देओल के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 10 रन बना सकीं। 

आरसीबी के लिए कनिका आहुजा ने 28 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाए। उन्हें तनुजा कंवर ने अपना शिकार बनाया। उनके अलावा राघवी बिष्ट ने 22, ऋचा घोष ने नौ, किम गार्थ ने 14 रन बनाए। जॉर्जिया वेयरहम और स्नेह राणा क्रमश: 20 और एक रन बनाकर नाबाद रहीं। गुजरात के लिए डिएंड्रा डॉटिन और तनुजा कंवर ने दो-दो विकेट लिए जबकि एश्ले गार्डनर और काशवी गौतम को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : स्मृति मंधाना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राघवी बिस्ट, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, स्नेह राणा, किम गर्थ, प्रेमा रावत, रेणुका सिंह ठाकुर।

गुजरात जाएंट्स : बेथ मूनी (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, फीबी लिचफील्ड, दयालन हेमलता, एश्ले गार्डनर (कप्तान), काशवी गौतम, डींड्रा डोटिन, मेघना सिंह, तनुजा कंवर, प्रिया मिश्रा, भारती फुलमाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें