आरसीबी ने सफलतापूर्वक हासिल किया 200+ का लक्ष्य
गुरुवार को वडोदरा के कोतांबी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 204 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। आरसीबी ने दूसरी बार सफलतापूर्व किसी 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है। इससे पहले टीम ने गुजरात जाएंट्स के खिलाफ 202 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया था।
WPL के सबसे सफल रन चेज
| लक्ष्य (रन) |
टीम |
विपक्षी टीम |
जगह |
साल |
| 204 |
आरसीबी |
दिल्ली |
वडोदरा |
2026 |
| 202 |
आरसीबी |
गुजरात |
वडोदरा |
2025 |
| 193 |
मुंबई |
गुजरात |
डी.वाई. पाटिल |
2026 |
| 191 |
मुंबई |
गुजरात |
दिल्ली |
2024 |
| 189 |
आरसीबी |
गुजरात |
ब्रेबॉर्न |
2023 |
आरसीबी का डब्ल्यूपीएल 2026 में सफर
- आरसीबी बनाम मुंबई (9 जनवरी)
टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में आरसीबी ने मजबूत शुरुआत करते हुए मुंबई इंडियंस को कड़े मुकाबले में 3 विकेट से हराया।
- आरसीबी बनाम यूपी वॉरियर्स (12 जनवरी)
इस मैच में आरसीबी का दबदबा पूरी तरह देखने को मिला, जहां टीम ने यूपी वॉरियर्स को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से मात दी।
- आरसीबी बनाम गुजरात (16 जनवरी)
गुजरात जाएंट्स के खिलाफ आरसीबी ने संतुलित बल्लेबाजी और कसी हुई गेंदबाजी के दम पर 32 रन की जीत हासिल की।
- आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स (17 जनवरी)
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से आसान जीत अपने नाम की।
- आरसीबी बनाम गुजरात जाएंट्स (19 जनवरी)
यह मुकाबला आरसीबी के सबसे प्रभावशाली प्रदर्शनों में से एक रहा, जहां टीम ने गुजरात को 61 रन के बड़े अंतर से हराया।
- आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स (24 जनवरी)
इस मैच में दिल्ली ने बेहतर खेल दिखाया और आरसीबी को 7 विकेट से शिकस्त दी।
- आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस (26 जनवरी)
मुंबई इंडियंस के खिलाफ यह मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन आरसीबी 15 रन से लक्ष्य से पीछे रह गई।
- आरसीबी बनाम यूपी वॉरियर्स (29 जनवरी)
आरसीबी ने यूपी के खिलाफ एक बार फिर शानदार खेल दिखाया और 8 विकेट से जीत हासिल की।
- आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स (5 फरवरी)
फाइनल में आरसीबी ने दिल्ली को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
दिल्ली कैपिटल्स का डब्ल्यूपीएल 2026 में सफर
- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (10 जनवरी)
सीजन के पहले मुकाबले में दिल्ली की टीम मुंबई इंडियंस के सामने टिक नहीं पाई और 50 रन के बड़े अंतर से हार गई।
- दिल्ली बनाम गुजरात जाएंट्स (11 जनवरी)
यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां दिल्ली कैपिटल्स आखिरी ओवरों में लक्ष्य से चूक गई और 4 रन से मैच हार गई।
- दिल्ली बनाम यूपी वॉरियर्स (14 जनवरी)
लगातार दो हार के बाद दिल्ली ने जोरदार वापसी करते हुए यूपी वॉरियर्स को 7 विकेट से हराया।
- दिल्ली बनाम आरसीबी (17 जनवरी)
आरसीबी के खिलाफ इस मुकाबले में दिल्ली का प्रदर्शन फीका रहा और टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
- दिल्ली बनाम मुंबई (20 जनवरी)
मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच में दिल्ली ने संतुलित खेल दिखाया और 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया।
- दिल्ली बनाम आरसीबी (24 जनवरी)
आरसीबी के खिलाफ हुए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की।
- दिल्ली बनाम गुजरात (27 जनवरी)
गुजरात जाएंट्स के खिलाफ यह मैच आखिरी गेंद तक गया, लेकिन दिल्ली 3 रन से मुकाबला हार गई।
- दिल्ली बनाम यूपी (1 फरवरी)
दिल्ली ने यूपी के खिलाफ पांच विकेट से जीत दर्ज कर एक बार फिर जीत हासिल करते हुए अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत की।
- दिल्ली बनाम आरसीबी (5 फरवरी)
दिल्ली को खिताबी मुकाबले में आरसीबी ने छह विकेट से हराया और टीम चौथी बार खिताब जीतने से चूक गई।