फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Science News: अंटार्कटिका के गहरे बर्फीले समंदर में पहली बार दिखी शार्क, जानिए क्यों वैज्ञानिकों के उड़े होश

Wed, 18 Feb 2026 04:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Science News: अंटार्कटिका के गहरे बर्फीले समंदर में वैज्ञानिकों ने पहली बार शार्क मछली को देखा है। शार्क को देखकर वैज्ञानिक हैरान हो गए, क्योंकि  यहां पर पहली बार शार्क को देखा गया है। 
विज्ञापन
अंटार्कटिका के गहरे बर्फीले समंदर में पहली बार दिखी शार्क - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Science News: अंटार्कटिका में वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसा देखा कि वो हैरत में पड़ गए। दरअसल, उन्होंने अंटार्कटिका के लगभग जमते पानी में पहली बार एक विशाल शार्क को देखा। जनवरी 2025 में यह दुर्लभ दृश्य रिकॉर्ड किया गया था। इस दौरान एक स्लीपर शार्क समुद्र तल पर सुस्त गति से तैरती नजर आई। बताया जा रहा है कि शार्क की लंबाई 3 से 4 मीटर थी और वो करीब 490 मीटर की गहराई में देखी गई। यहां पर पानी का तापमान 1.27 डिग्री सेल्सियस था। अभी तक वैज्ञानिक मानते थे कि इतनी ठंडी अंटार्कटिक जलधाराओं में शार्क का अस्तित्व संभव नहीं है।

विज्ञापन


Minderoo-UWA Deep-Sea Research Centre के लगाए गए कैमरे में यह हैरान करने वाला दृश्य कैद हुआ। इस कैमरे को दक्षिण शेटलैंड द्वीप समूह के पास समुद्र की गहराई में स्थापित किया गया था। यह क्षेत्र दक्षिणी महासागर की सीमा में आता है। 

इस शोध केंद्र के संस्थापक निदेशक एलन जैमिसन ने कहा कि अंटार्कटिक महासागर में अभी तक किसी भी शार्क के मिलने का कोई रिकॉर्ड मौजूद नहीं था। उन्होंने इसे समुद्री विज्ञान के लिए बेहद महत्वपूर्ण खोज बताया है।वीडियो में एक स्केट मछली भी नजर आ रही है, जो शार्क के गुजरने के बावजूद स्थिर रहती है।
विज्ञापन


Viral: चलती गाड़ी के बोनट पर खड़े होकर हवाबाजी करना लड़कों को पड़ा भारी, जानलेवा स्टंट का वीडियो हुआ वायरल

स्केट की मौजूदगी से वैज्ञानिक हैरान नहीं

वैज्ञानिकों के लिए स्केट की मौजूदगी आश्चर्यजनक नहीं थी, क्योंकि उनकी प्रजाति पहले से ही इस इलाके में ज्ञात है। विशेषज्ञ मानते हैं कि जलवायु परिवर्तन और समुद्र के बढ़ते तापमान की वजह से शार्क जैसी प्रजातियां अब ठंडे इलाकों की तरफ बढ़ रही हो सकती हैं। हालांकि, यह भी संभव है कि स्लीपर शार्क लंबे समय से इन गहराइयों में मौजूद रही हो, लेकिन इंसानों ने नहीं देखा हो।

Wedding Video: पंजाबी शादी में नोटों की हुई बारिश, दुल्हन पर जमकर लुटाए रुपये, वीडियो हुआ वायरल

वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि ये शार्क समुद्र की गहराइयों में मृत व्हेल, विशाल स्क्विड और अन्य समुद्री जीवों के अवशेषों पर निर्भर रहती हैं। अंटार्कटिक जलक्षेत्र में साल के अधिकांश समय शोध संभव नहीं होता, इसलिए ऐसे चौंकाने वाले दृश्य बहुत कम देखने को मिलते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें