फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs CSK Playing 11: प्लेऑफ में जगह बनाने उतरेगी आरसीबी, धोनी-कोहली का होगा सामना; जानें संभावित प्लेइंग-11

Sat, 03 May 2025 11:49 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

RCB vs CSK Playing 11 Today Prediction: महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की मौजूदगी के कारण यह मैच खास बन गया है क्योंकि क्रिकेट प्रेमियों को भारतीय क्रिकेट के इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को संभवत: आखिरी बार एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
धोनी और कोहली - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना आईपीएल 2025 में होगा। आरसीबी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और प्लेऑफ में जगह बनाने के करीब है। अगर आरसीबी इस मुकाबले में जीत दर्ज करने में सफल रही तो प्लेऑफ के लिए जगह लगभग पक्की कर लेगी। दूसरी ओर, सीएसके लिए अंतिम चार की दौड़ समाप्त हो चुकी है और अब वह दूसरी टीमों का समीकरण बिगाड़ सकती है। 
विज्ञापन

धोनी-कोहली के कारण मैच बना खास 
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की मौजूदगी के कारण यह मैच खास बन गया है क्योंकि क्रिकेट प्रेमियों को भारतीय क्रिकेट के इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को संभवत: आखिरी बार एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए देखने का मौका मिलेगा। इस मैच में हालांकि सभी की निगाहें धोनी और कोहली पर टिकी रहेंगी। कोहली इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में 443 रन बनाए हैं और वह फिर से ऑरेंज कैप हासिल करने की कोशिश करेंगे जो प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलती है।

कोहली-सॉल्ट की जोड़ी से रहना होगा सावधान
चेन्नई के गेंदबाजों को कोहली और सॉल्ट की जोड़ी से सावधान रहने की जरूरत है जो टीम को बड़ी शुरुआत दिलाने की कोशिश करते हैं। कोहली निश्चित रूप से अपने सलामी जोड़ीदार फिल सॉल्ट से अधिक योगदान देखना चाहेंगे। आरसीबी को अपने कप्तान रजत पाटीदार से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। चेन्नई के गेंदबाजों में अभी तक तेज गेंदबाज खलील अहमद और स्पिनर नूर अहमद ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए हैं और आरसीबी के बल्लेबाज इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई इंडियंस नहीं, गावस्कर ने इस टीम को बताया आईपीएल खिताब का प्रबल दावेदार; प्रदर्शन को सराहा

चेन्नई के बल्लेबाजों ने अभी तक टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है। उसकी टीम को उम्मीद होगी कि उनके बल्लेबाज जैसे आयुष म्हात्रे, सैम कुरेन, डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे अच्छा योगदान देंगे जिससे कि धोनी अंतिम ओवर में अपने सर परिचित आक्रामक अंदाज में रन बना सकें। वहीं, सीएसके के गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा जो इस सीजन ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके हैं। 

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

आरसीबीः विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल। 
सीएसकेः शेख राशिद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुड्डा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना। 
विज्ञापन

आइए जानते हैं सीएसके बनाम आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

सीएसके बनाम आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
सीएसके बनाम आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 03 मई यानी शनिवार को खेला जाएगा।

सीएसके बनाम आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
सीएसके बनाम आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

सीएसके बनाम आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
सीएसके बनाम आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। 

सीएसके बनाम आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
सीएसके बनाम आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

सीएसके बनाम आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
सीएसके बनाम आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें