फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs CSK Playing-11: घुटने में चोट के बावजूद खेल सकते हैं धोनी, बैंगलोर से मुकाबला, ये हो सकती है प्लेइंग-11

Mon, 17 Apr 2023 11:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings Playing 11 Prediction : दोनों टीमें अब तक 30 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से 19 मुकबाले चेन्नई ने जीते, जबकि 10 मैचों में बैंगलोर को जीत हासिल हुई। एक मैच बेनतीजा रहा। दोनों के बीच पिछले पांच मुकाबलों में से धोनी की टीम ने चार मैच जीते हैं।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 के 24वें मुकाबले में आज चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होगा। यह मैच बैंगलोर के होम ग्राउंट एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीएसके की टीम की नजर पारी के मध्य में रन रेट बढ़ाने पर होगी। साथ ही सीएसके की टीम यह भी उम्मीद कर रही होगी कि धोनी घुटने में चोट के बावजूद मैच फिट हो सकें।
विज्ञापन
Trending Videos

अब तक दोनों टीमों के लिए कैसा रहा आईपीएल

चेन्नई और बैंगलोर दोनों टीमों के लिए अभी तक का अभियान उतार-चढ़ाव भरा रहा है। चेन्नई ने अब तक इस सीजन में चार मुकाबले खेले हैं। इसमें से टीम दो मैच जीत पाई है और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीएसके की टीम हारी है, जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ टीम ने जीत हासिल की है।

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात करें तो टीम ने सीएसके की तरह दो मैचों में जीत हासिल की है, जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी को कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जबकि दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल की।

दोनों टीमों के आंकड़े

दोनों टीमें अब तक 30 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से 19 मुकबाले चेन्नई ने जीते, जबकि 10 मैचों में बैंगलोर को जीत हासिल हुई। एक मैच बेनतीजा रहा। दोनों के बीच पिछले पांच मुकाबलों में से धोनी की टीम ने चार मैच जीते हैं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस मैच को लेकर खास माहौल होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत से ही 41 साल के धोनी घुटने को लेकर परेशान रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने टीम के चारों मैच में हिस्सा लिया है।


धोनी और डुप्लेसिस पहले एक ही टीम से खेलते थे

धोनी के खेलने पर संशय

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन को उम्मीद है कि आरसीबी के खिलाफ भी धोनी ही टीम का नेतृत्व करने उतरेंगे। उन्होंने कहा कि मैं नहीं समझता कि वह मुकाबला मिस करेंगे, लेकिन हमें सोमवार शाम तक इंतजार करना होगा। राजस्थान के खिलाफ घरेलू मैदान में मिली हार के बाद धोनी के पैर में तकलीफ नजर आ रही थी। हालांकि, आठवें क्रम पर उतरे धोनी के प्रयासों में कोई कमी नहीं थी। टीम अंतिम गेंद पर हारी थी।  

चेन्नई का मध्यक्रम खराब फॉर्म में

सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे अपना दायित्व अच्छी तरह निभा रहे हैं। तीसरे क्रम पर अजिंक्य रहाणे भी लय में नजर आ रहे हैं, लेकिन मध्यक्रम को बेहतर करने की जरूरत है। अंबाती रायुडू, शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। खासतौर पर शिवम दुबे ज्यादा संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। गेंदबाजी विभाग में दीपक चाहर पहले ही बाहर हो चुके हैं। उसके बाद सिसांदा मगाला भी कम से कम दो हफ्ते के लिए बाहर हो चुके हैं।

आरसीबी का शीर्ष क्रम है लय में  
दूसरी ओर राॅयल चैलेंजर्स बेंगलोर  (आरसीबी) ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल की है और वह उसी लय को जारी रखना चाहेगी। टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फॉर्म सबसे बड़ा सकारात्मक पक्ष है। कोहली बाउंड्री लगा रहे हैं और उनके ऑफ साइड के ड्राइव विपक्षी खेमे में खलबली मचाने के लिए काफी हैं। शीर्ष क्रम पर फॉफ डुप्लेसिस भी अग्रिम मोर्चे से नेतृत्व कर रहे हैं।

सीएसके की तरह आरसीबी के मध्यक्रम को अभी अपनी क्षमता दिखानी बाकी है। ग्लेन मैक्सवेल जरूर अच्छी स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं, लेकिन शाहबाज अहमद और महिपाल लोमरोर को बेहतर करना होगा। दिनेश कार्तिक फिनिशर की भूमिका अभी तक अच्छी तरह नहीं निभा पाए हैं। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने दिल्ली के खिलाफ अपने पहले स्पेल में शानदार प्रदर्शन किया। डेथ ओवरों के लिए हर्षल पटेल से कम रन देने की आस होगी। 

विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, वेन पार्नेल, मोहम्मद सिराज, वैशाक विजयकुमार।

चेन्नई सुपरकिंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायुडू/आकाश सिंह (इम्पैक्ट प्लेयर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस/मथीषा पथिराना, महेश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें