प्रशंसकों ने टेस्ट जर्सी में आने की अपील की थी
आरसीबी और केकेआर के बीच मैच से पहले बंगलुरु के प्रशंसकों ने दर्शकों से कोहली की टेस्ट जर्सी पहनकर मैच देखने के लिए आने की अपील की थी। कोहली ने गत 12 मई को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया था। विराट अब सिर्फ वनडे में खेलते दिखाई पड़ेंगे। वह पिछले साल टीम इंडिया के टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं। कोहली ने कुल मिलाकर 123 टेस्ट खेले और इसकी 210 पारियों में 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए। इसमें 30 शतक और 31 अर्धशतक शामिल हैं। टेस्ट करियर में कोहली ने कुल 1027 चौके और 30 छक्के लगाए। इसके अलावा टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 125 मैचों में 48.7 की औसत और 137.05 के स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए। इसमें एक शतक और 38 अर्धशतक भी शामिल हैं। वनडे में कोहली 302 मैचों में 57.88 की औसत और 93.35 के स्ट्राइक रेट से 14181 रन बना चुके हैं। इसमें 51 शतक और 74 अर्धशतक शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: RR vs PBKS Playing 11: प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी पंजाब, सामने राजस्थान की चुनौती; संभावित प्लेइंग-11