फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL-10: केएल राहुल की जगह RCB की टीम में शामिल होगा यह खिलाड़ी

Fri, 07 Apr 2017 10:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
lokesh rahul - फोटो : pti
विज्ञापन
कंधे की चोट की वजह से आईपीएल-10 से बाहर हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बल्लेबाज लोकेश राहुल की जगह टीम ने नए खिलाड़ी को शामिल किया है। आरसीबी ने केरल के आक्रामक बल्लेबाज विष्णु विनोद का शामिल किया है। आरसीबी पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 35 रनों से हार गई थी।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चोटिल हुए राहुल कंधे की सर्जरी के लिए लंदन जा रहे हैं, ताकि वो चैंपियंस ट्रॉफी से पहले 100 फीसदी फिट हो जाएं। इससे पहले खबर थी कि तमिल नाडु के बल्लेबाज एन जगदीशन आरसीबी की टीम से जुड़ेंगे। राहुल के विकल्प के लिए जगदीशन और विनोट के अलावा कर्नाटक के बल्लेबाज पवन देशपांडे और हिमाचल के प्रशांत चोपड़ा भी ट्रायल के लिए आए थे।

विनोद ने टी-20 फॉर्मेट में केरल के लिए 33.80 की औसत और 143.2 की स्ट्राइक रेट से 338 रन बनाए हैं। बताते चलें की विनोद एक विकेटकीपर भी हैं, जो उनकी दावेदारी को और मजबूत करता है। आरसीबी को 8 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें