फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल के मैदान पर आया 'उड़ता कीवी', दर्शक रह गए हैरान

Fri, 07 Apr 2017 10:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : twitter
विज्ञापन
आईपीएल-10 के तीसरे मैच में कुछ ऐसा देखने को मिला, जो देख कर दुनिया हैरान रह गई। टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात लांयस की पारी के 13 ओवर बीत चुके थे और स्कोर बोर्ड पर 109 रन टंग चुके थे। रॉय, फिंच और मैकुलम के पवेलियन लौट जाने के बाद रनगति बढ़ाने की जिम्मेदारी दिनेश कार्तिक और कप्तान सुरेश रैना पर थी।
विज्ञापन


लेग स्पिनर पीयूष चावला पारी का 14वां ओवर फेंकने आए। ओवर दूसरी गेंद पर सुरेश रैना ने हवाई हमला किया और गेंद उड़ते हुए सीमा रेखा के पार जाती दिखी। मगर इसी बीच केकेआर के खिलाड़ी ट्रेंट बोल्ट ने ऐसी छलांग लगाई कि गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोक दिया। इस कीवी खिलाड़ी ने छक्के को 2 रन में तब्दील कर दिया, मगर कैच नहीं लपक पाए। बोल्ट के इस कारनामे से मैदान में मौजूद हर शख्स हैरत में आ गया।

One of the best moment of #IPL
Super effort #TrentBoult @KKRiders #GLvKKR #VIVOIPL #VIVOIPL2017 pic.twitter.com/eu1NbrJj9e— Kiran Royalッ (@CharanAntePichi) April 7, 2017


इस तरह के कारनामे मैदान में पहले भी कई दफा देखने को मिल चुके हैं। मगर एक तेज गेंदबाज होकर ऐसी उड़ान भरना बोल्ट की फिटनेस और आत्मविश्वास को दर्शाता है। बोल्ट इसी साल ही केकेआर की टीम से जुड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें