आरसीबी के ऑलराउंडर और पिछले सीजन के पर्पल कैप विजेता हर्षल पटेल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। हर्षल आईपीएल इतिहास में एक मैच में दो मेडेन ओवर डालने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले उनकी ही टीम के साथी मोहम्मद सिराज ने सबसे पहले यह कमाल किया था।
आईपीएल 2022 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। फाफ डुप्लेसिस की अगुआई वाली आरसीबी ने बेहद करीबी मुकाबले में नाइट राइडर्स के खिलाफ तीन विकेट से जीत दर्ज कर आईपीएल 2022 में अपना खाता खोला।
विज्ञापन
मैच के दौरान आरसीबी के ऑलराउंडर और पिछले सीजन के पर्पल कैप विजेता हर्षल पटेल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। हर्षल आईपीएल इतिहास में एक मैच में दो मेडेन ओवर डालने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले उनकी ही टीम के साथी मोहम्मद सिराज ने सबसे पहले यह कमाल किया था। दिलचस्प यह है कि सिराज ने भी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ही यह रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 2020 में यह कारनामा किया था।
31 वर्षीय पटेल ने अपने चार ओवरों में महज 11 रन दिए और दो विकेट भी निकाले। उन्होंने लगातार दो मेडेन ओवर फेंके और दोनों में ही विकेट लिए। हर्षल को 12वें ओवर में पहली बार गेंद मिली और उन्होंने इस ओवर की चौथे गेंद पर सैम बिलिंग्स को विराट के हाथों कैच कराया। इसके बाद उन्होंने अपने अगले ओवर की पांचवीं गेंद पर खतरनाक आंद्रे रसेल को कार्तिक के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया और दूसरी सफलता हासिल की। हर्षल ने अपने कोटे के चार ओवर में कुल 19 डॉट गेंदें डालीं।