अंबाती रायुडू
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, रायुडू ने टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण के कहने पर संन्यास का विचार बदला। रायुडू ने कहा, 'चेन्नई टीम प्रबंधन और लक्ष्मण भाई, लगातार मुझसे बात कर रहे थे और मुझे अचानक महसूस हुआ कि उनके कहने का क्या मतलब है। मुझे लगा कि जहां तक पहुंचने के लिए मुझे 20 साल लगा है, उसे मुझे क्यों छोड़ना चाहिए।' रायुडू ने कहा, 'इसलिए मैंने सोचा कि मुझे खेल की तरफ लौटना चाहिए। मैं अभी फिट हूं और खेल सकता हूं। इसलिए मुझे लगता है कि संन्यास का फैसला थोड़ा जल्दबाजी में लिया गया था।'