मैक्स वेट
- फोटो : social media
मैक्स ने कहा, ‘‘मैं स्टीव वॉ, जस्टिन लैंगर और नाथन लियोन के बगल में बैठा। लैंगर ने मुझे अपनी प्लान बुक दिखाई जिसे देखकर मैं दंग रह गया। वॉ से मिलना अद्भुत रहा।’’ उसे अपने दो पसंदीदा क्रिकेटरों से भी मिलने का मौका मिला । उसने कहा, ‘‘स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं। मैने उनसे उनकी तैयारियों और खेल के बारे में बात की। बहुत मजा आया।’’
दूसरे दिन लंच के समय आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स पेटिंसन ने मैक्स को पूरी टीम के हस्ताक्षर वाली जर्सी भी भेंट की।