फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022: जडेजा को चेन्नई की कप्तानी देने पर रिवाबा ने धोनी को कहा शुक्रिया, लिखा- आप हमेशा टीम के थाला रहोगे

Sat, 26 Mar 2022 05:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जडेजा को टीम की कमान मिलने के बाद रिवाबा ने महेंद्र सिंह धोनी का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लिखा है कि धोनी हमेशा ही चेन्नई की टीम के थाला (बड़े भाई) बने रहेंगे। 
 
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा और रिवाबा सोलंकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी ने सभी को चौकाते हुए टीम की कप्तानी छोड़ दी। रवींद्र जडेजा को सीएसके का नया कप्तान बनाया गया है। जडेजा को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी पत्नी रिवाबा ने खुशी जाहिर की है और धोनी का शुक्रिया अदा किया है। रिवाबा ने कहा है कि धोनी हमेशा ही कप्तान रहेंगे और हमेशा ही टीम के थाला (बड़े भाई) बन रहेंगे। जडेजा को पहली बार कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर या घरेलू मैचों में भी कप्तानी नहीं की है।  
विज्ञापन


रिवाबा ने धोनी और जडेजा की एक फोटो फेसबुक पर शेयर की है, इसके साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स का थीम सॉन्ग भी लगाया है। इस पोस्ट के जरिए ही उन्होंने जडेजा को बधाई और धोनी का आभार जताया है। 

विज्ञापन


रिवाबा ने क्या लिखा ?
रिवाबा ने धोनी का शुक्रिया अदा करते हुए और जडेजा को बधाई देते हुए लिखा "आपको यह उबलब्धि हासिल करने पर बधाई और निश्चित रूप से आप इसके हकदार थे। और माही भाई आपका बहुत-बहुत शुक्रिया, आपने उनकी क्षमताओं पर भरोसा किया और उन्हें यह मौका दिया। आप हमेशा ही उनके कप्तान बने रहेंगे और टीम के (थाला) बड़े भाई की तरह रहेंगे।" 
विज्ञापन


जडेजा को पहले ही मिल गए थे संकेत
पिछले साल ही धोनी ने जडेजा के साथ बात की थी और उनसे कहा था कि अगले सीजन से उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी लेनी पड़ सकती है। जडेजा ने खुद टीम के सीईओ विश्वनाथन के साथ बातचीत में इसका खुलासा किया। हालांकि, जडेजा को कप्तान बनने के बाद भी किसी बात की चिंता नहीं है, क्योंकि धोनी उनके साथ हैं और उन्हें पूरा यकीन है कि धोनी के साथ रहने पर वो हर सवाल का जवाब ढूंढ़ लेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें