टीम इंडिया के ऑलराउडंर रविंद्र जडेजा टीम इंडिया के अभिन्न अंग बन चुके हैं। टेस्ट में नंबर 1 गेंदबाज बल्ले से भी अमूल्य योगदान देते रहे हैं। धर्मशाला टेस्ट में टीम इंडिया को बढ़त दिलान में जडेजा की भूमिका खासी अहम रही। 221 रन पर अश्विन का विकेट गंवाने के बाद जडेजा ने साहा के साथ मिलकर 96 रन जोड़े और भारत को बढ़त दिलाई।
हालांकि, जडेजा 63 के निजी स्कोर पर कमिंस का शिकार बने, मगर आउट होने से पहले उन्होंने बल्ले से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जडेजा ने अपने करियर का सातवां अर्धशतक पूरा करने के लिए 4 चौके और 4 शानदार छक्के जड़े। जडेजा ने अपनी फिफ्टी पूरी करने के बाद अपने चिर परिचित अंदाज में बल्ले से तलवारबाजी करते नजर आए। जडेजा पहले भी इस तरह तलवारबाजी कर चुके हैं।
जडेजा की पारी का अभिवादन कप्तान विराट कोहली ने भी किया। कमाल की बात यह है कि जडेजा भारतीय पारी के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। अब टीम को जडेजा से गेंद से भी कमाल की उम्मीद होगी। देखिए जडेजा की 'तलवारबाजी' का वीडियो -