फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रवींद्र जडेजा मौजूदा दौर में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर'

Mon, 15 Jun 2020 06:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप 2019 में रवींद्र जडेजा ने एक शानदार कैच लपका था - फोटो : social Media
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को मौजूदा दौर का सर्वश्रेष्ठ फील्डर बताया है। स्मिथ ने साथ ही युवा खिलाड़ियों में भारतीय स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल को सबसे प्रभावशाली करार दिया। स्मिथ ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 6
स्टीव स्मिथ - फोटो : ट्विटर
स्मिथ ने साथ ही कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट है जिसमें उन्हें खेलना पसंद है। अपनी चपलता और तेज क्षेत्ररक्षण के लिए पहचाने जाने वाले जडेजा की कई पूर्व खिलाड़ियों ने तारीफ की है और मौजूदा खिलाड़ी उनका सम्मान करते हैं। स्मिथ की राय भी उनसे अलग नहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 6
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई
यह पूछने पर कि मौजूदा खिलाड़ियों में बेस्ट फील्डर कौन हैं, स्मिथ ने जडेजा का नाम लिया। स्मिथ से जब यह पूछा गया कि कौन सा भारतीय खिलाड़ी उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित करता है तो उन्होंने कहा, 'लोकेश राहुल। वह काफी अच्छे खिलाड़ी हैं।'

4 of 6
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल ने भारत के लिए 36 टेस्ट, 32 वन-डे और 42 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय टीम के नियमित सदस्य हैं। बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने के अलावा राहुल पिछले कुछ समय से सीमित ओवरों के क्रिकेट में विकेटीकपर की भूमिका भी निभा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ट्विटर
महेंद्र सिंह धोनी के बारे में पूछने पर स्मिथ ने कहा, 'लेजंड। मिस्टर कूल।' स्मिथ ने साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी क्षमता को 'अनूठा' करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राहुल द्रविड़ - फोटो : ट्विटर
भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बारे में पूछने पर स्मिथ ने कहा, 'क्या शानदार इंसान और बेहद अच्छा खिलाड़ी।' भारत को इस साल पूर्ण सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है और इस बल्लेबाज ने कहा, 'इंतजार नहीं कर सकता। यह शानदार सीरीज होगी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें