फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: पांच महीने बाद वापसी करने वाले जडेजा का कमाल, टेस्ट में 11वीं बार पांच विकेट लिए, हैट्रिक से चूके

Thu, 09 Feb 2023 03:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में 11वीं बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है। उन्होंने पांच महीने बाद टीम इंडिया के लिए कोई मैच खेला और कंगारू बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर नचाया।
 
विज्ञापन
पांच विकेट लेने के बाद रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच में रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की और पांच विकेट अपने नाम किए। जडेजा के बेहतरीन प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया ने कंगारू टीम को सिर्फ 177 रन पर रोक दिया। जडेजा ने इस पारी में 47 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 11वीं बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनाम किया। रवींद्र जडेजा पांच महीने बाद देश के लिए कोई मैच खेल रहे थे, लेकिन उनकी गेंदबाजी देखकर ऐसा नहीं लगा की वह चोट के कारण इतने लंबे समय तक मैच नहीं खेले हैं। 
विज्ञापन


जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में खेलकर अपनी फॉर्म और फिटनेस दोनों साबित की थी। अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में पांच विकेट लेकर टीम में फिर से अपनी जगह पक्की कर ली है। 





रवींद्र जडेजा ने इस मैच में कुल 22 ओवर की गेंदबाजी की और आठ मेडन ओवर किए। हालांकि, उन्होंने तीन नो गेंद की और उन्हें इस कमजोरी पर काम करना होगा। दिन के दूसरे सत्र में लय पकड़ने वाले जडेजा ने पहले स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के बीच 82 रन की साझेदारी तोड़ी। उन्होंने इस पारी में सबसे ज्यादा 49 रन बनाने वाला लाबुशेन को अपना पहला शिकार बनाया और अगली ही गेंद में मैट रेनशॉ को भी आउट कर दिया। हालांकि, वह अगले ओवर की पहली गेंद पर विकेट नहीं ले सके और हैट्रिक से चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा ने इसके बाद 37 रन बनाने वाले स्टीव स्मिथ को आउट किया। फिर टोड मर्फी को खाता भी नहीं खोलने दिया। 31 रन बनाने वाले हैंड्सकॉम्ब उनका पांचवां शिकार बने। ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में कुल चार बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा पार किया और इनमें से तीन जडेजा का शिकार बने। 

पांच महीने बाद की वापसी
रवींद्र जडेजा इससे पहले 31 अगस्त 2022 को भारत के लिए खेले थे। एशिया कप के इस मैच में उनके घुटने में परेशानी बढ़ गई थी। इसके बाद वह लंबे समय तक भारत के नहीं खेले। इसमें टी20 विश्व कप भी शामिल था। अब उन्होंने बेहतरीन वापसी कर पांच विकेट झटके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें